फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारी नेता का कोतवाल पर अभद्रता का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। राष्ट्रवादी उद्योग व्यापार मंडल से जुड़े व्यापारी मंगलवार को विकास भवन में डीएम से मिले और शहर कोतवाल के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। व्यापारियों ने कहा कि शहर कोतवाली के मोहल्ला ब्राह्मपुर में सोमवार को पथराव की सूचना व्यापार मंडल के महामंत्री सुधीर गुप्ता ने पुलिस अधिकारियों को फोन पर दे दी थी, इससे खफा कोतवाल ने उनको हड़काया और अभद्रता की। डीएम ने मामले में उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला ब्राह्मपुर में मंगलवार को दो पक्षों के बीच मारपीट के बाद पथराव हो गया था। राष्ट्रवादी उद्योग व्यापार मंडल के जिला महामंत्री सुधीर गुप्ता ने इसकी सूचना फोन पर उच्च अधिकारियों को दी। इसके चलते पुलिस मौके पर पहुंच गई और बड़ा बवाल होने से बच गया। सुधीर गुप्ता ने डीएम से शिकायत की है कि शहर कोतवाल भरत सिंह गौतम उच्चाधिकारियों को पथराव की सूचना देने से खफा हो गए और उनके घर पहुंचकर उनसे अभद्रता की। कोतवाल के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर ज्ञापन देने के बाद व्यापारियों ने राष्ट्रवादी उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष विमल रस्तोगी के नेतृत्व में विकास भवन परिसर में प्रदर्शन भी किया। इस मौके पर शिव शंकर गुप्ता, ज्वाला प्रसाद साहू, मनोज कुमार साहू, राजेंद्र प्रकाश गुप्ता, राजीव सक्सेना, शैलेंद्र गुप्ता आदि व्यापारी रहे। वहीं, कोतवाल भरत सिंह गौतम का कहना है कि व्यापारी नेता ने उच्चाधिकारियों को गलत सूचना देकर गुमराह करने की कोशिश की इस बात पर आपत्ति जताई गई। हड़काने और अभद्रता का आरोप गलत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें