फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: नौकरी का झांसा देकर 70 हजार की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
कुंवरगांव। रोडवेज में नौकरी लगवाने का झांसा देकर एक ग्रामीण से 70 हजार रुपये ठग लिए गए। पीड़ित के कई बार रकम मांगने पर भी आरोपी टालमटोल करता रहा। आखिरकार थक-हारकर पीड़ित ने थाने में शिकायत दर्ज कराई।
विज्ञापन


गांव मोहनपुर निवासी प्रेमपाल पुत्र पोपीराम ने बताया कि करीब एक साल पहले अशोक सक्सेना उनके घर आया था। उसने खुद को बिसौली निवासी बताया और दावा किया कि वह रोडवेज विभाग में भर्ती करा सकता है। इसी बहाने उसने प्रेमपाल से एक लाख रुपये की मांग की। प्रेमपाल ने उसी समय 70 हजार रुपये दे दिए और शेष रकम नौकरी लगवाने के बाद देने पर सहमति बनी। आरोपी ने तीन महीने में नौकरी दिलाने का आश्वासन भी दिया। काफी समय बीत जाने के बाद भी नौकरी नहीं मिली। जब प्रेमपाल ने अपने रुपये मांगे तो आरोपी ने फोन उठाना बंद कर दिया और बातचीत से भी बचने लगा। परेशान होकर पीड़ित ने गुरुवार को थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें