फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: नेताओं की सिफारिश पर हो रहे थे रोजाना 70 सीटी स्कैन

विज्ञापन
बदायूं शहर में ​स्थित जिला अस्पताल में सीटी स्कैन मशीन खराब होने का लगा नोटिस। संवाद
विज्ञापन
बदायूं। पिछले माह मंडलीय समीक्षा बैठक में बेवजह नेताओं की सिफारिश पर जिला अस्पताल में सीटी स्कैन कराए जाने का मामला संज्ञान में आया तो कमिश्नर ने कड़ी नाराजगी जताई। इसके बाद व्यवस्था बदली गई। पूर्व में नेताओं की सिफारिश पर प्रतिदिन 70 सीटी स्कैन हो रहे थे, व्यवस्था में बदलाव होने से संख्या आधी रह गई। छह माह तक हुए सीटी स्कैन में बदायूं मंडल में पहले स्थान पर पहुंच गया था।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में सीटी स्कैन कराने के लिए डॉक्टर की सलाह के साथ ही कई बार बाहरी सिफारिशें भी प्रभावी होने की बात सामने आती रहीं। पिछले माह अक्तूबर में मंडल स्तर पर आंकड़ों की समीक्षा के दौरान बदायूं में सीटी स्कैन की संख्या अधिक मिलने पर मंडलायुक्त ने नाराजगी जताई थी। तीन-चार माह तक पहले रोजाना 70-75 सीटी स्कैन हुआ करते थे। यानी हर माह में 2100 से 2200 सीटी स्कैन हो रहे थे।
कमिश्नर की नाराजगी के बाद अस्पताल प्रशासन ने सीटी स्कैन कराने की व्यवस्था में बदलाव किया। अब डॉक्टर जरूरत के हिसाब से सीटी स्कैन लिख रहे हैं। उसके बाद में यह फाॅर्म सीएमएस के पास जाता है। वहां पर सीएमएस उसको सीन करते हैं। उनकी अनुमति पर ही मरीज का सीटी स्कैन कराया जाता है। इसका असर आंकड़ों पर भी दिखाई देने लगा है। अब सीटी स्कैन की संख्या 40 से 45 प्रतिदिन रह गई है। पूरे माह में 1200 से 1400 के करीब ही हो पा रहे हैं।
विज्ञापन


पहले काफी ज्यादा सीटी स्कैन जिला अस्पताल में हाे रहे थे। बेवजह हो रहे सीटी स्कैन पर कमिश्नर ने रोक लगाई है। अब जिन मरीजों को जरूरत है उनका ही सीटी स्कैन कराया जा रहा है। अब बहुत जरूरी मामलों में ही नेताओं की सिफारिश देखी जाती है। - डॉ. सतीश चंद्र नागर, सीएमओ जिला अस्पताल

फोटो-71 नंबर
सीटी स्कैन मशीन का ग्राफिक कार्ड खराब
बदायूं। जिला अस्पताल में स्थित सीटी स्कैन की मशीन का ग्राफिक कार्ड मंगलवार को खराब हो गया था। इसकी वजह से सीटी स्कैन नहीं हो पा रहे। ऐसे में मरीजों को लौटना पड़ रहा है। ग्राफिक कार्ड के लिए ऑर्डर किया गया है। उम्मीद है एक से दो दिन में यह आ जाएगा। संचालक नसीम ने बताया कि अगर और कोई कमी नहीं हुई तो सीटी स्कैन बृहस्पतिवार या शुक्रवार से शुरू हो सकते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें