फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राधिका स्वीट्स समेत घटतौली करते सात दुकानदार पकड़े

Wed, 26 Oct 2016 11:35 PM IST
ब्यूरो/बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में धड़ल्ले से हो रही घटतौली की खबर छपने के बाद सक्रिय हुए बाट माप विभाग ने शहर में अभियान चलाकर चेकिंग की। इसमें शहर के कई दुकानदार और माई मार्ट में घटतौली पाई गई। इन सभी का चालान कर दिया गया। 
विज्ञापन

सहायक नियंत्रक बरेली स्वाति कौशिक के निर्देशन में जिले की टीम में शामिल बाट माप अधिकारी विमल सिंह, एके दिनकर और संजय सरोज ने अभियान चलाया। इसमें शहर में राधिका स्वीट्स और महालक्ष्मी स्वीट्स सहित चार दुकानों पर पर घटतौली पकड़ी गई। इसके बाद दिनेश चंद्र गुप्ता और श्याम समोसा भंडार के यहां पर बाट सत्यापित नहीं मिले। वहीं, माई मार्ट में पैकिंग कमोटिड रूल (पीसीआर) का उल्लंघन किया गया। साथ ही शिव और साईं गजक भंडार पर भी घटतौली मिली। ये घटतौली अधिकतम एक सौ बारह ग्राम तक थी। इन सभी का चालान काट दिया गया। टीम में शामिल विमल सिंह के अनुसार ये अभियान चलेगा, जो दुकानदार घटतौली करते पाया जाएगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें