फसलों की क्षति के आधार पर जिले के 66026 किसानों को 31 करोड़ के सापेक्ष 15 करोड़, 85 लाख, 38 हजार,252 रुपये 16 अप्रैल तक वितरित किए जा चुके हैं।
एडीएम वित्त एवं राजस्व राजेंद्र प्रसाद यादव ने बताया कि जिले में फसलों की क्षति के आधार पर कृषि निवेश अनुदान 31 करोड़ रुपये प्राप्त हुए थे। उन्होंने बताया कि जिले की समस्त पांचों तहसीलों में बृहस्पतिवार को 63 लाख, 95 हजार, 172 रुपये, 2523 कृषकों को बांटे गए हैं। उन्होंने बताया कि तहसील सदर में 12356 किसानों को चार करोड़, 55 लाख, 57 हजार, 600 रुपये, बिल्सी में 14788 किसानों को दो करोड़ 95 लाख, 57 हजार 826 रुपये, बिसौली में 14585 किसानों को दो करोड़, 63 लाख, 18 हजार, 72 रुपये, सहसवान में 9310 किसानों को दो करोड़, 50 लाख रुपये और दातागंज में 14987 किसानों को तीन करोड़, 21 लाख, चार हजार 854 रुपये कुल 15 करोड़, 85 लाख, 38 हजार, 352 रुपये की कृषि अनुदान के अंतर्गत राशि चेक द्वारा वितरित की जा चुकी है।