फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: घी व्यापारी के घर से 65 हजार की चोरी

विज्ञापन
उसावां में चोरी की घटना का जानकारी देता व्यापारी। संवाद
विज्ञापन
उसावां। कस्बे में सक्रिय चोरों ने बृहस्पतिवार रात घी व्यापारी के घर को निशाना बनाया। चोर दीवार फांदकर उनके घर में घुसा और करीब 65 हजार रुपये की चोरी कर ले गया।
विज्ञापन

कस्बे में आइडिया मोबाइल टावर राधा कृष्ण चौक के नजदीक शिवकुमार गुप्ता का मकान है। वह देशी घी के व्यापारी हैं। उन्हाेंने बताया कि बृहस्पतिवार रात उनके परिवार के सब लोग घर में सो रहे थे। रात करीब दो बजे अचानक कमरे में रखे अखबार के खड़खड़ाने की आवाज आई। यह सुनकर उनकी पत्नी प्रीति गुप्ता जाग गईं। इसके बाद उन्होंने अपने कमरे से निकलकर दूसरे कमरे में देखा तो वहां कोई व्यक्ति दिखाई दिया। उन्होंने शोर मचा दिया, जिससे शिवकुमार भी जाग गए। चोर कमरे से निकलकर छत के रास्ते से भागा गया। उन्होंने तुरंत पीआरवी 112 पुलिस को सूचना दी, जिससे पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।
बाद में घर में छानबीन की गई तो पता चला कि संदूक का सारा सामान फैला पड़ा था। उससे 15 हजार रुपये और तिजोरी से 50 हजार रुपये गायब थे। उन्होंने बताया कि चोर उनके घर में दीवार फांदकर घुस आया था। उन्होंने घटना के संबंध में पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें