आईटीआई में साक्षात्कार देता अभ्यर्थी। संवाद
बदायूं। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) सलारपुर में रोजगार मेला लगा। इसमें हरिद्वार की महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड कंपनी के प्रतिनिधि ने युवाओं का साक्षात्कार लिया। इसमें 65 युवाओं का चयन किया गया। साथ ही ऑफर लेटर प्रदान किया।
आईटीआई के प्रधानाचार्य सुरेंद्र कुमार वार्ष्णेय ने बताया कि रोजगार मेले में कुल 95 आईटीआई उत्तीर्ण अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया। चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा, तकनीकी मूल्यांकन व साक्षात्कार शामिल था। तीनों चरणों में सफल हुए 65 अभ्यर्थियों को ट्रेनिंग ऑपरेटर के पद पर चयनित किया गया।
चयनित अभ्यर्थियों को 12,500 रुपये प्रतिमाह वेतन के साथ अन्य सुविधाएं भी प्रदान की जाएंगी। वहीं, कंपनी प्रतिनिधि हिमांशु भट्ट ने प्लेसमेंट से पहले सभी अभ्यर्थियों को महिंद्रा एंड महिंद्रा के कार्य-संस्कृति, कंपनी के उत्पादन क्षेत्र, ट्रेनिंग प्रक्रिया तथा करियर ग्रोथ के अवसरों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि कंपनी प्रशिक्षित युवाओं को बेहतर तकनीकी माहौल और उन्नति के अवसर उपलब्ध कराती है, जिससे वे उद्योग जगत में मजबूत पहचान बना सकते हैं। इस मौके पर सचिन कुमार सिंह, अजीत कुमार वर्मा आदि मौजूद रहे।