राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान सलारपुर में कैंपस प्लेसमेंट के दौरान मौजूद अभ्यर्थी। स्रोत:आई
बदायूं। टाटा मोटर्स लिमिटेड पंतनगर की ओर से राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान सलारपुर में कैंपस प्लेसमेंट का आयोजन किया गया। कैंपस प्लेसमेंट में 77 में से 65 अभ्यर्थी ऑपरेटर और ट्रेनी के पदों पर चयनित हुए हैं। सभी को ऑफर लेटर दिए गए हैं।
प्रधानाचार्य सुरेंद्र कुमार वार्ष्णेय ने बताया कि कंपनी 60 अभ्यर्थी लेने थे। कैंपस प्लेसमेंट में 77 अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया। चयन प्रक्रिया के तहत लिखित परीक्षा और इंटरव्यू कराए गए। विभिन्न चरणों में सफल होने के बाद 65 अभ्यर्थियों का चयन किया गया। चयनित अभ्यर्थियों को ऑपरेटर और ट्रेनी के पदों पर नियुक्ति दी गई। कंपनी के प्रतिनिधि राकेश सिंह राणा ने बताया कि अभ्यर्थियों को कंपनी की कार्यप्रणाली, कार्यक्षेत्र और रोजगार के अवसरों के बारे में जानकारी दी गई।
चयनित अभ्यर्थियों को 13,409 रुपये प्रतिमाह मानदेय दिया जाएगा। साथ ही उन्हें भविष्य में अनुभव के आधार पर स्थायी नियुक्ति व अन्य सुविधाओं का अवसर भी दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि आईटीआई से पास होने के बाद यदि छात्रों को ऐसे अवसर मिलते हैं, तो यह उनके आत्मनिर्भर बनने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस मौके पर सचिन कुमार सिंह, अजीत कुमार वर्मा, प्रवीण कुमार, विकास रोहेला, अजय सैनी आदि मौजूद रहे।