वजीरगंज। मां मंगला देवी मंदिर पर हमेशा की तरह इस बार भी अमावस्या कमेटी की ओर से चुनरी चढ़ाई गई। देर शाम भाजपा जिलामंत्री सुधीर श्रीवास्तव, विश्वजीत गुप्ता, अंकित मौर्य, राहुल वार्ष्णेय ने अमावस्या कमेटी के सदस्यों के साथ मां मंगला क्षेत्रवासियों की खुशहाली की कामना की।
नगर की अमावस्या कमेटी पिछले 11 वर्षों से हर महाअमावस्या को मंदिर पर भव्य कीर्तन का आयोजन करती है और मेले के दौरान मां मंगला पर चुनरी ओढ़ाकर कमेटी के सभी भक्त गण क्षेत्र वासियों के लिए सुख समृद्धि की कामना करते हैं। इस अवसर पर मेला अध्यक्ष ओमकार सिंह, लाले गुप्ता, बंटी सिंह, दिनेश शर्मा, विनय वार्ष्णेय, लोकेश भारद्वाज, योगेशद, पुष्पेंद्र सैनी, अनिल सैनी, छंगा माली आदि लोग मौजूद रहे। ब्यूरो