बदायूं। गायत्री शक्तिपीठ एवं आध्यात्मिक चेतना केंद्र पर स्काउटिंग के जन्मदाता लार्ड वेडेन पावेल का 162 वां जन्मदिवस चिंतन दिवस और लेडी वेडेन पावेल का सेवा दिवस के रूप में मनाया गया। शिक्षक कुंवरसेन और जमाल अख्तर को विशेष सम्मान से नवाजा गया।
रविवार को हुए कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ट्रस्टी कालीचरन पटेल ने कहा कि स्काउटिंग बच्चों में देशभक्ति की भावना भरती है, जिससे श्रेष्ठ नागरिक केे रूप में वे अपने राष्ट्र की सेवा के लिए सदैव तत्पर रहते हैं। गायत्री परिवार के संजीव कुमार शर्मा ने कहा कि पावेल ने बच्चों को स्काउटिंग कला सिखाकर उनमें छिपी विलक्षण प्रतिभाओं को उभारा। शक्तिपीठ परिब्राजक सचिन देव ने कहा कि स्काउटिंग विश्व का बच्चों का सबसे बड़ा वर्दीधारी संगठन है, जो दूसरों की निस्वार्थ सेवा के लिए समर्पित है। इस मौके पर उच्च प्राथमिक विद्यालय हर्रायपुर के राष्ट्रपति शिक्षक सम्मान प्राप्त कुंवरसेन और प्राथमिक विद्यालय कुंवरगांव के शिक्षक जमाल अख्तर को मुख्य प्रबंध ट्रस्टी बी ज्ञानेंद्र गायत्री ने सम्मानित किया। इस मौके पर प्रज्ञा, सुहानी, पल्लवी, जयसिंह, नेहा आदि मौजूद रहे। संचालन राजेश्वरी ने किया।