फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैक करते समय पिकअप और ट्रक के बीच दबकर चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बैक करते समय पिकअप और ट्रक के बीच दबकर चालक की मौत
विज्ञापन

बिनावर (बदायूं)। शनिवार देर शाम बरेली-बदायूं हाईवे पर कबाड़ लोड कर रहे ट्रक के आगे आकर खड़ी हुई पिकअप ने बैक करते समय ट्रक के आगे खड़े उसके चालक को टक्कर मार दी। इससे चालक पिकअप और ट्रक के बीच में दब गया। बरेली ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

करीब 30 वर्षीय प्रेम सिंह कादरचौक थाना क्षेत्र के ग्राम रमजानपुर निवासी था। वह ट्रक चलाकर परिवार का गुजारा कर रहा था। शनिवार शाम वह बिनावर कस्बा निवासी पूर्व प्रधान मुमताज का कबाड़ा लोड करने ट्रक लेकर पहुंचा था। उसने मवेशी अस्पताल के पास हाईवे किनारे ट्रक लगा दिया और उसके आगे जाकर खड़ा हो गया। मजदूर ट्रक में कबाड़ा लोड कर रहे थे। उसी समय वहां एक पिकअप गाड़ी पहुंची और ट्रक के आगे आकर खड़ी हो गई। कुछ देर बाद उसके चालक ने पिकअप को पीछे हटा दिया, जिससे वह ट्रक से जा टकराई और प्रेम सिंह दोनों वाहनों के बीच में दबकर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे को देखकर मौके पर अफरातफरी मच गई। पूर्व प्रधान ने तुरंत पुलिस और ट्रक चालक के परिवार वालों को सूचना दी। उसके बाद घायल चालक को बरेली भेजा गया, लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई। इधर, मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया। सूचना पर परिवार वाले भी रोते-बिलखते हुए अस्पताल पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें