फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओवरलोड वाहनों ने बिगाड़ दी सड़कों की सूरत

विज्ञापन
विज्ञापन
ओवरलोड वाहनों ने बिगाड़ दी सड़कों की सूरत
विज्ञापन

उझानी (बदायूं)। रेलवे रोड पर दो-तीन महीने के दौरान घंटाघर चौराहे से लेकर स्टेशन के मेनगेट तक हर मोड़ पर गड्ढे हो चले हैं। उझानी-कादरचौक रोड का जीर्णोद्घार होने के बाद इटावा और मैनपुरी की ओर आने-जाने वाले वाहन भी फाटक पार कर इसी रोड से होकर गुजरने लगे। ये वाहन भी ओवरलोड होते हैं, जिससे रोड की सूरत ही बिगड़ गई। अब प्राइवेट बस स्टैंड से होकर या फिर घंटाघर चौराहे से निकलो, स्टेशन तक सफर इसी रोड पर होकर करना पड़ेगा।
रेलवे रोड की पहचान बड़ी-बड़ी कोठियों के साथ कोतवाली, अस्पताल, नगर पालिका, बैंक और रामलीला मैदान की मौजूदगी से है। एक समय ऐसा भी रहा कि नगर की चाहें जो सड़क खस्ताहाल हो लेकिन ये रोड हमेशा चमकता रहता था, पर अब स्थिति दूसरी है। रोड पर मौजूद गड्ढों के कारण लोग परेशान हैं। अफसर भी इसी रास्ते से होकर कार्यालय तक पहुंचते हैं लेकिन किसी को इसकी सुध नहीं आती।
विज्ञापन

-------
नंबर एक- लिंक रोड मोड़
रेलवे रोड से प्राइवेट बस स्टैंड तक आने जाने के लिए लिंक रोड मोड़ पर बजरी उखड़ जाने से गहरा गड्ढा हो गया है। छोटे वाहनों को भी रफ्तार पर ब्रेक लगाना पड़ता है। अगर तेजी से दोपहिया या ई-रिक्शा गुजरा तो उसका पलटना तय है।
--------
नंबर दो - आर्य समाज मंदिर मोड़
रेलवे स्टेशन के नजदीक बने आर्य समाज मंदिर के सामने से मिल कंपाउंड की ओर रास्ता निकलता है। सामने दूसरा मंदिर भी है लेकिन ओवरलोड वाहनों की वजह से सड़क उखड़ गई है। यहां नालियां भी चोक होकर गड्ढे में गंदे पानी के भराव की वजह बन जाती हैं।
--------
नंबर तीन- रेलवे फाटक मोड़
बुर्रा रेलवे फाटक यूं तो रेलवे रोड से दूसरी तरफ का हिस्सा है लेकिन इस मोड़ के बगैर कोई भी वाहन कादरचौक की तरफ नहीं जा सकता। फाटक के दोनों ओर एप्रोच रोड रेलवे की है। गहरे गड्ढे भी हो गए हैं। एक-दो बार ई-रिक्शा और टैंपो पलट भी गए और सवारियां चोटिल हो गईं।
विज्ञापन

----
घंटाघर चौराहे से रेलवे स्टेशन गेट तक सड़क पर कुछ मोड़ों के पास बरसात के दिनों में गड्ढे हो गए थे। उन्हें भरवाया भी गया लेकिन ज्यादा दिन बजरी नहीं टिक पाई। ठंड के दिनों में कोलतार वाली सड़कें नहीं बन पातीं। मार्च में इसका निर्माण कराया जाएगा।
विनय सक्सेना, अवर अभियंता
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें