फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो लोगों की मौत से भटौली में पसरा है मातम

विज्ञापन
विज्ञापन
दो लोगों की मौत से भटौली में पसरा है मातम
विज्ञापन

दातागंज-बरेली रोड पर पिकअप ने मारी बाइक को टक्कर
बेटी को दिखाने बरेली जा रहा था अहमद अली
दोनों ही थे अपने परिवार के पालन हार
अमर उजाला ब्यूरो
दातागंज। बरेली-दातागंज रोड पर शुक्रवार को हुए सड़क हादसे में बाइक सवार दो लोगों की मौत हो जाने से गांव भटौली में मातम पसरा हुआ है। दो लोगों के मर जाने से उनके परिवार में अब कमाने वाला कोई नहीं है। परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
गांव भटौैली निवासी अहमद अली की बेटी आसमां की तबीयत खराब चल रही थी। सो अहमद अली ने गांव के ही असलम से कहा था कि वह बेटी को दिखाने के लिए बरेली जा रहा है। इसलिए बाइक से उसे देवचरा तक छोड़ दे। अहमद अली, असलम और आसमां तीनों ही बाइक से बरेली जा रहे थे कि बल्लिया के पास विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तर पिकअप ने बाइक में टक्कर मार दी।
विज्ञापन

अहमद अली और असलम की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि आसमां गंभीर रूप से घायल हो गई।
गांव के लोगों के मुताबिक असलम के चार भाई थे जिनमें वह सबसे बड़ा था। चार साल पहले ही असलम की शादी हुई। उसका बड़ा बेटा (तीन) और दूसरा एक साल का है। पति की मौत से पत्नी शहनाज होशोहवास खो बैठी है। बताया कि असलम ही परिवार में कमाने वाला इकलौता व्यक्ति था। अब कोई कमाने वाला नहीं है। बाकी भाई छोटे हैं।
विज्ञापन

इसी तरह अहमद अली भी अपने घर में कमाने वाला था। परिजनों के मुताबिक उसके तीन बेटे हैं जो छोटे हैं। दो बेटियों की शादी कर चुका है। तीसरी बेटी आसमां हैं जो इस हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गई है। अहमद अली की मौत से परिवार बुरी तरह टूट गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें