फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चेयरमैन ने बैठक कर पॉलिथीन बंद करने को कहा

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो - 2
विज्ञापन

फोटो-3 व 4-
फोटो 18 बीडीएनकेयूजीपीएच 01
फोटो - 11

पॉलिथीन के खिलाफ सड़क पर उतरे जनप्रतिनिधि, अधिकारी
पॉलिथीन को किया जब्त, लोगों को दिए गए कपड़े के थैले
अमर उजाला ब्यूरो
बदायूं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 15 जुलाई से प्रदेश के सभी जिलों में पॉलिथीन को बंद करने के निर्देश दिए हैं। इसको लेकर जिलेभर में अभियान चलाया जा रहा है। शहर में अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, गणमान्य लोगों ने रैली निकालकर लोगों को जागरूक किया। साथ ही कपड़े और कागज के थैले बांटे। गोष्ठी का आयोजन भी किया गया। इसमें लोगों से पॉलिथीन के उपयोग न करने की अपील की गई।
बुधवार को कलक्ट्रेट से सिटी मजिस्ट्रेट संजय कुमार सिंह, चेयरमैन दीपमाला गोयल और सामाजिक संगठन के लोगों ने प्लास्टिक और पॉलीथिन के प्रयोग पर प्रतिबंध को लेकर जागरूकता रैली निकाली। लोगों को नि:शुल्क कपड़े के बैग और कागज की थैली बांटी गई।
विज्ञापन

सिटी मजिस्ट्रेट ने दुकानदारों को बताया कि पॉलीथिन के स्थान पर लोगों को कागज और कपड़े के थैले में ही सामान दें। बाजार से कोई भी वस्तु प्लास्टिक के थैले में नहीं लाएं। चेयरमैन दीपमाला गोयल ने कहा कि पॉलिथीन की वजह से शहर में नाले भी चोक हो जाते हैं। बरसात के समय पर जगह-जगह जलभराव हो जाता है। जिससे विभिन्न प्रकार की बीमारियां उत्पन्न हो जाती है। लोग किसी भी जगह पर पॉलीथिन, प्लास्टिक के पत्तल, गिलास आदि का प्रयोग नहीं करें। प्लास्टिक के बने बर्तनों में गर्म खाना खाने तथा गिलास मे चाय तथा दूध पीने से कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी हो जाती है। इस मौके पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी झंकार सिंह, अशोक भारती, आतिफ निजामी आदि मौजूद रहे।
ककराला। नगर पालिका की ओर से बुधवार को पॉलिथीन के खिलाफ लोगों को जागरूक करने के लिए रैली निकाली गई।
इस मौके पर सिटी मजिस्ट्रेट संजय सिंह ने कहा कि पॉलिथीन मिली तो उसे जब्त कर लिया जाएगा। साथ ही सख्त कार्रवाई की जाएगी। चेयरमैन परवीन मुस्लिम ने कहा कि पॉलिथीन की जगह कागज और कपड़े से बनी थैली का प्रयोग करें। रैली प्रधान लिपिक मो. शमशाद खान के नेतृत्व में निकाली गई।
-----
एसडीएम ने व्यापारियों के साथ की बैठक
कुंवरगांव। नगर पंचायत कार्यालय में एसडीएम सदर पारस नाथ मौर्य ने व्यापारियों के साथ बैठक की।
एसडीएम सदर ने व्यापारियों के साथ बैठक की। व्यापारी संदीप शंखधार ने कहा कि हमारे पास तो काफी स्टॉक है, हम उसका क्या करें। सरकार को पहले इसका विकल्प लाना चाहिए था। इसके बाद पॉलिथीन आदि पर बैन लगाना चाहिए था। अगर बैन लगाना ही है, तो कंपनी पर लगाएं ताकि पॉलिथीन न बने और न बिके। नरेश चंद्र ने कहा कि खुले बाजार में अगर कोई पॉलिथीन कैरीबैग में कुछ ले जाता है, तो उस पर जुर्माना लगाया जाए। व्यापारी रमेश गुप्ता ने कहा कि सरकार का निर्णय हम मानेंगे, लेकिन सरकार को हमें इसका विकल्प देना होगा।
चेयरमैन शीतल गुप्ता ने कहा कि पॉलिथीन मानव जीवन में जहर घोलने का काम कर रही है। ऐसे में इस पर बैन लगना जरूरी है। इस मौके पर थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार यादव, संजय गुप्ता, इओ त्रिवेंद्र कुमार, गुड्डू गुप्ता, आजाद पोरवाल, पुत्तूलाल गुप्ता, छोटे सिंह, खालिद, सचिन मौजूद रहे।
---------------
उसावां चेयरमैन ने बैठक कर पॉलिथीन बंद करने को कहा
उसावां। चेयरमैन धीरेंद्रपाल गुप्ता और दातागंज तहसीलदार संजय कुमार बुधवार को व्यापारियों और सभ्रांत नागरिकों के साथ बैठक की। इसमें पॉलिथीन का इस्तेमाल न करने पर चर्चा की गई। नगर पंचायत कार्यालय सभागार में चेयरमैन ने कहा कि प्रदेश सरकार ने पॉलिथीन को प्रतिबंधित कर दिया है। इसलिए सबको पॉलिथीन का बहिष्कार कर देना चाहिए। इसके इस्तेमाल से कई तरह की बीमारियां पनपती हैं। बैठक में संजीव वर्मा, धर्मपाल गुप्ता, सभासद सुबोध गुप्ता, धनमेश कश्यप, ध्रुव सिंह, ओमेंद्रपाल, पप्पू गुप्ता आदि मौजूद रहे। ब्यूरो
-------------
उसहैत में कपड़े के थैले बांटे
उसहैत। नगर पंचायत अध्यक्ष सैनरा वैश्य ने पॉलिथीन बैन को लेकर नगर पंचायत में व्यापारियों की बैठक की। जिसने दातागंज एसडीएम दिनेश कुमार सिंह भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

बाद में चेयरमैन और एसडीएम ने नगर में भ्रमण कर लोगों को कपड़े के बैग बांटे। साथ ही पॉलिथीन इस्तेमाल न करने की अपील की। चेयरमैन ने लोगों को बताया कि 15 जुलाई से प्रदेश सरकार ने पॉलिथीन, प्लास्टिक बैग के इस्तेमाल पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है। उन्होंने कहा कि व्यापारी पॉलिथीन, प्लास्टिक के पत्तल एवं गिलास बेचना बंद करें। इसके खिलाफ चलाए जा रहे महाभियान में सहयोग करें। सभी लोग पॉलिथीन की जगह कपड़े के थैले का प्रयोग करें। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें