फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार सड़क हादसों में दो की मौत, कई घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बिसौली (बदायूं)। गुरुवार को अलग-अलग स्थानों पर हुए चार सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हो गए। घायलों में दो की हालत नाजुक है। बाइक सवार हेल्मेट नहीं लगाए थे।
विज्ञापन

बहजोई निवासी विद्यावती बिल्सी में रहने वाले रिश्तेदार के यहां से अपने पुत्र हरीश के साथ अपने घर जा रही थीं। रास्ते में रानेट मोड़ पर बने ब्रेकर पार कते समय विद्यावती उछलकर नीचे रोड पर जा गिरी। इसमें उसके सिर व नाक में गंभीर चोटें आईं। एंबुलेंस से विद्यावती को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिसौली लाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजन बिना पोस्टमार्टम कराए शव अपने साथ बहजोई ले गए।
गुरुवार देर शाम करीब सात बजे मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे पर बिसौली थाना क्षेत्र में सर्वा गांव के पास एक बोलेरो और बाइक की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। इसमें बाइक सवार भटपुरा गांव निवासी 30 साल के प्रदीप व 27 वर्षीय रनवीर गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर पहुंचे परिवार वाले प्रदीप को इलाज के लिए चंदौसी ले गए। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। रनवीर को इलाज के लिए बरेली ले जाया गया।
विज्ञापन

दबतोरी। गुरुवार रात करीब आठ बजे बिसौली-दबतोरी रोड पर एक बाइक ने रिक्शा में टक्कर मार दी। इसमें बाइक सवार लक्ष्मीपुर निवासी बबलू अली, शाहिद, इरफान और रिक्शा चालक गप्पू घायल हो गए। इनमें इरफान की हालत नाजुक है।
दहगवां। गुरुवार रात करीब नौ बजे दहगवां-अंकार गांव रोड पर एक ट्रैक्टर ट्राली पलट गई। इसमें ट्राली में सवार रामपुर के केजलपुर निवासी सोमपाल व लक्ष्मी, चंदौसी के अनिल व मनवीर और संभल के केवलपुर टिपेड़ा निवासी रामसिंह घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें