अब बिल्सी पर रहेगी तीसरी नजर
बंबा चौराहे पर लगाए गए पांच कैमरे
अमर उजाला ब्यूरो
बिल्सी। सुरक्षा के लिहाज से समूचे बिल्सी कस्बे पर तीसरी नजर रहेगी। इसके लिए पूरे कस्बे में सीसीटीवी कैमरे जगाए जाएंगे। इसकी शुरुआत बंबा चौराहे से की गई है।
नगर पालिका की ओर से बुधवार को कस्बे के मुख्य बंबा चौराहे पर पांच सीसीटीवी कैमरे लगाए गए। चेयरमैन अनुज वार्ष्णेय ने बताया कि बालाजी तिराहा, सीताराम मोड़, कोतवाली मोड़, कछला मार्ग, तहसील परिसर, स्टेट बैंक रोड समेत पूरे नगर में सीसी टीवी कैमरे लगाए जाएंगे। उन्होने बताया कैमरों के लगने से नगर में होने वाली आपराधिक घटनाओं पर पूरी तरह से नजर रखी जा सकेगी। जगह-जगह कंट्रोल प्वाइंट भी बनाए गए हैं। ताकि कैमरों को सही ढंग से संचालन किया जा सके। जहां पुलिस एवं पालिका प्रशासन इनको समय-समय पर देखेगी। पालिकाध्यक्ष श्री वार्ष्णेय ने एक बार फिर से दावा किया कि अपने चुनाव के दौरान नगर की जनता से जो वायदे किए है, वह उनको हर हाल में पूरा करके रहेंगे। जिसके लिए प्रदेश सरकार से इस में आर्थिक सहयोग की जरूरत पड़ेगी तो विधायक द्वारा इसको सदन में भी रखा जाएगा।