फोटो- 29 बीडीएनयूजेएचपीएच-05
पंचमुखी के भंडारे में हजारों श्रद्धालुओं ने पाया प्रसाद
उझानी। पंचमुखी हनुमान मंदिर के तीन दिवसीय वार्षिकोत्सव का सोमवार को धार्मिक आयोजन के साथ समापन हो गया। हजारों की संख्या में जुटे श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
वार्षिकोत्सव के समापन समारोह से पहले महंत प्रमोद कुमार शर्मा और मंदिर के प्रबंधक राजेंद्र प्रसाद बाबा ने पंचमुखी हनुमान की मूर्ति पर रोट चढ़ाया। पहला भोग भी पवनपुत्र को भेंट लगाया गया। हनुमान आरती के बाद शुरू शॉपिंग कॉम्पलेक्स मार्केट में भंडारे के दौरान कन्याओं और ब्राह्मणों को भोजन कराया गया। उन्हें एपीएस इंटरनेशनल स्कूल के प्रबंधक नीलांशु अग्रवाल की ओर से दक्षिणा भी भेंट की गई। सेवादारों में उमाशंकर गोस्वामी, नितिन साहू, अवनेश कुमार, संजय अग्रवाल, हिमांशु राठी, सुनील सचदेवा, अभिनव सक्सेना, आशीष वार्ष्णेय, शुभम गर्ग, वैभव आदि का सहयोग रहा। बता दें कि वार्षिकोत्सव का शुभारंभ तीन दिन पहले रामचरित मानस के पाठ के साथ किया गया था।