फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गलियों में भी लगाए जाएं सीसीटीवी कैमरा: डीएम

विज्ञापन
कलक्ट्रेट में बैठक लेते डीएम। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बदायूं। बुधवार को डीएम दिनेश कुुमार सिंह ने सभी ईओ और चेयरमैन की बैठक ली। उन्होंने कहा कि नगर में साफ-सफाई रखी जाए, गालियों में सीसीटीवी कैमरे लगवाए जाएं। वहीं ईओ को निर्देश दिए कि वह सभी अपने संबंधित मुख्यालय पर ही रुका करें। साथ ही इसी महीने बोर्ड की बैठक अवश्य कर लें। कार्यालयों में स्ट्रीट लाइटों में एलईडी बल्ब का ही प्रयोग किया जाए।
विज्ञापन

डीएम दिनेश कुमार सिंह ने ईओ को निर्देश दिए कि बिना अनुमति के कोई भी अधिकारी मुख्यालय नहीं छोड़ेगा। ऐसा करते पाए जाने पर उसके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। ईओ को निर्देश दिए कि बोर्ड की पहली बैठक इसी महीने में कर लेें। उन्होंने कहा कि जिन नगर पालिकाओं, नगर पंचायतों में वाटर टैक्स नहीं लगा है, वहां लगाया जाए। विकास कार्य का मास्टर प्लान अभियंता से तैयार करा लिया जाए। डीएम ने कहा कि प्लान तैयार करने से पहले एक बार ईओ, चेयरमैन व अभियंता के साथ क्षेत्र का पैदल निरीक्षण करें। ध्यान रखें कि जहां खंभे या पुलिया सही करनी हैं पहले उन्हें सहीं कराएं। जब कार्य पूरा हो जाए तो एक बार सभी लोग फिर निरीक्षण करें कि कार्य मानक के अनुसार हुआ है या नहीं। उन्होंने कहा, विकास कार्य करने से पहले एक बार स्थानीय लोगों के साथ बैठक अवश्य करें। एस्टीमेट की एक कॉपी लोगों को उपलब्ध कराई जाए। इससे उन्हें पता रहे कितनी धनराशि से विकास कार्य कराया गया है। सुरक्षा के लिहाज से गलियों में सीसीटीवी कैमरे भी लगाए जाएं।
उन्होंने कहा, कस्बों में स्ट्रीट लाइटों में एलईडी बल्बों का ही प्रयोग किया जाए। इनमें ऑटोमेटिक जलने और बंद करने का स्विच भी लगाया जाए। सभी घरों में कूड़ादान उपलब्ध कराया जाए, जो ले सके लें, नहीं ले सकते हो तो दिलाए जाएं। उन्होंने कहा कि कस्बे में गंदगी नहीं होनी चाहिए। कूड़ा दिन में दो बार उठाया जाए। स्वच्छ शौचालयों का कार्य युद्धस्तर पर चलाया जाए। जिन घरों में शौचालय बनाने की जगह नहीं है उन्हें सामूहिक स्वच्छ शौचालय उपलब्ध कराएं। साथ ही निर्देश दिए कि जिस घर में नवजात पैदा हो, उस घर की रिपोर्ट सफाई कर्मचारी लाकर कार्यालय में उपलब्ध कराएं। उन्होंने कहा कि जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र ऑनलाइन प्राप्त आवेदनों को तत्काल निस्तारित किया जाए। इस अवसर पर एडीएम अजय कुमार श्रीवास्तव, चेयरमैन और ईओ मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें