फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राइवेट बसों के पहिए थमे

विज्ञापन
बैठक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बदायूं। प्राइवेट बस स्टैंड से डग्गामारी बंद नहीं होने से परेशान बस ऑपरेटर्स यूनियन के अध्यक्ष ओमकार सिंह के नेतृत्व में बस मालिकों ने धरना प्रदर्शन कर शुक्रवार को दिन भर बसों का संचालन बंद रखा। पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों को चेतावनी दी कि अगर डग्गामारी बंद नहीं हुई तो अनिश्चितकालीन बसों की हड़ताल जारी रहेगी।
विज्ञापन

धरने में बस ऑपरेटर यूनियन के अध्यक्ष ओंकार सिंह ने कहा कि चार सितंबर को डीएम और एसएसपी को ज्ञापन देकर डग्गामारी बंद कराने की मांग की गई थी। समस्या का समाधान कराने का वादा किया गया लेकिन अब तक डग्गामारी बंद नहीं हुई। वसूली के चक्कर में सिपाही डग्गामार वाहनों को नहीं रोकते हैं। जिसके चलते प्राइवेट बसों को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। बस मालिकों ने मांग की है कि जब तक प्रशासन डग्गामार वाहनों के लिए स्टैंड नहीं बनाता तब तक निजी बसों के पहिए नहीं हिलेंगे। सचिव मुस्ताक अहमद ने कहा कि अब हम अपना आर्थिक उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं करेंगे, अपना हक पाकर रहेंगे। धरना स्थल पर शाजिद हुसैन, पप्पू, असलम, सतीश, अच्छे मियां, भारत गुप्ता, कामरान, शब्बीर, दिनेश, अखिलेश, समीर आदि लोग उपस्थित रहे। बसों की हड़ताल कल भी जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें