पथ प्रकाश व्यवस्था कार्य का निरीक्षण करते ओमप्रकाश सागर। संवाद
बिल्सी। नगर में पंडित दीनदयाल उपाध्याय योजना के तहत पथ प्रकाश व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए कार्य तेज गति से शुरू हो गया है। योजना के अंतर्गत नगर में कुल 60 पोल लगाए जाने हैं, जिनमें बिल्सी-बदायूं मार्ग पर 35 और शांतिनंदन बरात घर से लेकर रविदास मंदिर तक 25 पोल स्थापित किए जाएंगे।
शनिवार शाम करीब छह बजे नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि ओमप्रकाश सागर ने बताया कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय योजना के तहत नगर के लिए एक करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत हुई है। इसमें से 50 लाख रुपये से सड़कों का निर्माण कराया जाएगा, जबकि शेष 50 लाख रुपये से नगर की पथ प्रकाश व्यवस्था को सुदृढ़ किया जाएगा, जिससे नागरिकों को रात के समय आवागमन में सुविधा मिल सकेगी। इस मौके पर तेजस्वी सागर, अजय सागर और अखिलेश कुमार सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद