फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: बारिश से 60 फीट लंबा नाला ढहा, लोग परेशान

विज्ञापन
सैदपुर में ढह गया नवनिर्मित नाला। संवाद
विज्ञापन
सैदपुर। पिछले तीन दिनों से रुक-रुककर हो रही बारिश से सैदपुर नगर पंचायत में जल निकासी की पोल खोल दी है। सोमवार को नगर के एक स्कूल के पास बनवाया गया करीब 60 फीट लंबा नाला ढह गया। नाला ढहने से मंदिर मार्ग जलमग्न हो गया है। इससे मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। नगर में जलभराव का आलम यह है कि बारिश थमने के कई घंटे बाद भी नई बस्ती, टंकी रोड, हरिजन बस्ती, जाटवान मोहल्ला, मंदिर मार्ग, मोहल्ला गिरधरपुर, सैदपुर-करेंगी मार्ग व आसरा आवास सहित अधिकांश इलाकों में पानी भरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें