फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: नए वित्तीय वर्ष में राशन की 58 दुकानों का होगा निर्माण

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। जिले में राशन दुकानों के निर्माण के लिए नए वित्तीय वर्ष में 58 नई दुकानों को बनाने का लक्ष्य रखा गया है। पिछले वित्तीय वर्ष में कुल 75 दुकानों के निर्माण का लक्ष्य दिया गया था, लेकिन धन की कमी के कारण 12 दुकानें अभी भी अधूरी हैं। अब पुराने और नए वर्ष के लक्ष्यों को एक साथ निर्माण कार्य को पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन

शासन की ओर से नए वित्तीय वर्ष में राशन की 58 दुकानें बनाने का लक्ष्य रखा गया है। अमूमन कोटेदार के परिवर्तन होने के साथ ही राशन मिलने की जगह भी बदल जाती थी। इससे लोगों को काफी परेशानी होती थी। अब ऐसा नहीं होगा। राशन कार्ड धारकों को एक निश्चित जगह से ही राशन मिलेगा। ऐसे में इन दुकानों का निर्माण गांव में ऐसे जगहों पर कराया जाएगा, जहां से लोगों को दुकान तक पहुंचने में किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। अधिकारियों ने कहा कि सभी निर्माण कार्य गुणवत्ता मानकों के अनुरूप और समय पर पूरा किया जाएगा। जिला पूर्ति अधिकारी सतीश कुमार मिश्रा ने बताया कि पिछले वित्तीय वर्ष में 12 दुकानों को धनराशि आवंटित नहीं हो सकी थी। वहीं इस साल 58 दुकानों को बनाने का लक्ष्य मिला है। इन सभी दुकानों को बनाने के लिए एक साथ लक्ष्य देने की बात कहीं जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें