फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: नगर निकायों में सात करोड़ से अधिक की 57 परियोजनाएं हुईं स्वीकृत

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। मुख्यमंत्री नगरीय अल्पविकसित, मलिन बस्ती विकास योजना व मूलभूत नगरीय सुविधाएं, आवास योजना की बैठक डीएम निधि श्रीवास्तव ने कलक्ट्रेट में ली। इसमें नगर निकायों की सात करोड़ रुपये से अधिक की 57 परियोजनाओं को स्वीकृति दी गई। उन्होंने निर्धारित मानकों के अनुरूप कार्य कराने को कहा।
विज्ञापन

एसडीएम न्यायिक तहसील सदर व प्रभारी परियोजना अधिकारी (डूडा) कल्पना जायसवाल ने बताया कि मुख्यमंत्री नगरीय अल्पविकसित व मलिन बस्ती विकास योजना के तहत नगर पालिका बदायूं में नौ परियोजनाएं 95.33 लाख रुपये, नगर पंचायत कुंवरगांव में चार परियोजनाएं 62.69 लाख रुपये, नगर पालिका उझानी में 18 परियोजनाओं 247.87 लाख रुपये, नगर पालिका बिल्सी में छह परियोजनाएं 78.49 लाख रुपये की स्वीकृति दी गई है।
इसके अलावा नगर पंचायत कछला में आठ परियोजनाओं के लिए 99.98 लाख रुपये, नगर पालिका दातागंज में छह परियोजनाएं 51.79 लाख व नगर पंचायत गुलडिया में एक परियोजना 24.68 लाख रुपये सहित कुल 52 परियोजना 660.83 लाख की कार्य योजना की स्वीकृति दी गई।
विज्ञापन

इसके अलावा केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा की छह परियोजनाएं, आंवला सांसद नीरज मौर्य की एक, सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता की 13, दातागंज विधायक राजीव कुमार सिंह की छह, बिल्सी विधायक हरीश शाक्य की 26 परियोजनाओं को मंजूरी मिली है। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी केशव कुमार, अपर जिलाधिकारी प्रशासन अरुण कुमार, नगर मजिस्ट्रेट देवेंद्र पाल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें