दिव्यांगों को बांटीं ट्राईसाइकिल
समरेर में हुआ कार्यक्रम, विधायक ने पार्टी की बताईं नीतियां अमर उजाला ब्यूरो
दातागंज। दिव्यांग एवं पुनर्वास केंद्र की ओर से समरेर में दिव्यांगों को ट्राईसाइकिल का वितरण किया गया। क्षेत्रीय विधायक राजीव कुमार सिंह ने 50 दिव्यांगों को ट्राईसाइकिल दीं। उन्होंने दिव्यांगों को भाजपा की नीतियों से भी अवगत कराया। इस मौके पर विधायक ने कहा कि शासन की मंशा है कि हर दिव्यांग को समाज की मुख्य धारा से जोड़ा जाए। प्रधानमंत्री को गरीबी की अहसास है, इसलिए वह गरीबों के हित के लिए ठोस कदम उठा रहे हैं। आयुष्मान भारत, उज्ज्वला गैस, प्रधानमंत्री आवास योजना समेत अन्य योजनाओं के माध्यम से गरीबी हटाने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन विरोधी दलों को मोदी की ये कार्यशैली रास नहीं आ रही है, क्योंकि जब गरीबी दूर हो जाएगी और जातिवाद की दीवारें टूट जाएंगे, तो विरोधी दल राजनीति किसके सहारे करेंगे। उन्होंने कहा कि किसी भी तरह की हीन भावना को मन में न रखें और शारीरिक क्षमता के अनुरूप अपने पसंद का कार्य करें। ट्राइसाइकिल और अन्य उपकरण देने के पीछे सरकार की यही मंशा है। इस मौके पर बीडीओ अभय प्रताप सिंह, जिला दिव्यांग पुर्नवास केंद्र सचिव धर्मवीर सिंह, देशपाल सिंह, मनोज दुबे, मनीष शाक्य, ब्रजेश सिंह, रजत कुमार सिंह, प्रधान श्याम बहादुर सिंह आदि मौजूद रहे।