फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल्द शुरू होगी जिला अस्पताल की नई इमरजेंसी

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला अस्पताल की
विज्ञापन

नई इमरजेंसी जल्द
बदायूं। जिला अस्पताल में करीब डेढ़ साल पहले बनी नई इमरजेंसी अब शुरू होने जा रही है। अस्पताल प्रशासन ने इसकी तैयारियां शुरू कर दी हैं। बताया जा रहा है कि दस-पंद्रह दिन में इसकी शुरुआत हो जाएगी। इससे पहले इमरजेंसी तक एंबुलेंस पहुंचने का रास्ता साफ किया जाएगा। सामने लगे पिलर तोड़े जाएंगे। इससे एंबुलेंस इमरजेंसी तक आराम से पहुंच सकेगी। लौटने का रास्ता हड्डी वार्ड के सामने से होगा।
वैसे नई इमरजेंसी शुरू कराने की कार्रवाई काफी समय से चल रही है। करीब छह माह पूर्व सीएमओ और सीएमएस ने नई इमरजेंसी का निरीक्षण किया था। उस समय बिल्डिंग टपकने की बात सामने आई थी। इससे इमरजेंसी शुरू नहीं हो सकी थी लेकिन अब पंद्रह दिन के अंदर इसकी शुरुआत होने जा रही है। दो चार दिन में इसकी छत ठीक कराने का कार्य शुरू हो जाएगा। उसके बाद इमरजेंसी के सामने लगे पिलर तोड़कर हटाए जाएंगे। आगे का लिंटर पूरा तोड़ दिया जाएगा। इसकी जगह ऊपर से टिनशेड डाला जाएगा, जिससे बरसात में मरीज भीगने से बच सकेंगे। सर्जिकल वार्ड के सामने लगे पिलर भी हटाए जाएंगे। यानी इमरजेंसी के सामने ऐसी व्यवस्था की जाएगी, जिससे एंबुलेंस सीधे इमरजेंसी तक पहुंच सकेगी। इमरजेंसी के सामने दूसरी एंबुलेंस को प्रतीक्षा न करनी पड़े, इसके लिए पहले आने वाली एंबुलेंस को हड्डी वार्ड के सामने से होते हुए आईसोलेशन वार्ड की ओर से ब्लड बैंक की ओर निकाला जाएगा। इससे मरीजों को इमरजेंसी तक आने में कोई समस्या नहीं होगी।
विज्ञापन

-------------------
नई इमरजेंसी में यह होंगी सुविधाएं
-जिला अस्पताल की नई इमरजेंसी आधुनिक तरह से बनाई गई है। इसमें डॉक्टर को बैठने के लिए केबिन है। मरीजों को भर्ती करने को वार्ड है, उनका उपचार करने को ओटी की तरह एक कमरा है। उपचार का सामान रखने की सारी व्यवस्थाएं हैं। उसमें एसी भी लगा होगा।
विज्ञापन

------------------
नई इमरजेंसी करीब 15 दिन में शुरू कर दी जाएगी। जिस कंपनी द्वारा इसका निर्माण किया गया था, उससे छत ठीक कराने को कह दिया गया है। जल्द ही मरम्मत का कार्य भी पूरा हो जाएगा। उसके बाद गंभीर मरीजों का उपचार वहीं होगा।
-डॉ. भारत भूषण पुष्कर, सीएमएस जिला अस्पताल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें