फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करुआ पुल निर्माण को एक करोड़ और मिल, निर्माण कार्य तेज

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो 22बीडीएन यूजेएचटीएच 01
विज्ञापन



करुआ पुल निर्माण के लिए एक करोड़ और मिले, निर्माण कार्य तेज
शासन ने अवमुक्त की तीसरी किस्त, सपा शासन में शुरू हुआ था काम
बरेली-मथुरा हाईवे पर कछला और उझानी के बीच है करुआ पुल
अमर उजाला ब्यूरो
उझानी (बदायूं)। प्रदेश में सरकार बदलने के बाद करुआ पुल के निर्माण की रफ्तार बंद हो सी गई थी। मगर अब इस पुल का निर्माण तेजी से होगा। सरकार ने तीसरी किस्त के रूप में करीब एक करोड़ रुपये की रकम जारी कर दी है। इस पुल के बनने से बरेली, मथुरा, आगरा और अलीगढ़ के लिए सफर और सुगम हो जाएगा।
बरेली-मथुरा हाईवे पर एक दशक पहले करुआ पुल पर वन-वे ट्रैफिक था। प्रदेश में बसपा सरकार के दौरान अंग्रेजों के जमाने में बने करुआ पुल के बराबर में नया पुल बनना शुरू हुआ, जो अखिलेश यादव की सरकार में पूरा हुआ था। हाईवे पर वाहनों की संख्या अधिक होने के कारण करीब तीन साल पहले तत्कालीन सपा सरकार ने पुराने करुआ पुल की जगह एक और नया पुल बनाने को मंजूरी दी। निर्माण खंड का तर्क रहा कि बरेली से आगरा तक सड़क चौड़ीकरण के लिहाज से नया पुल आवश्यक है। दोनों पुल बन जाने के बाद एक छोर से आना तो दूसरी तरफ से वाहनों का जाना रहेगा।
विज्ञापन

सपा की अखिलेश सरकार में दो किस्तों के रूप में करीब दो करोड़ रुपये जारी किए गए थे। इससे शुरू में निर्माण कार्य तेजी से चला। मगर प्रदेश में सत्ता परिवर्तन के बाद पुल निर्माण का कार्य धीमा पड़ गया। भाजपा सरकार ने हाल में तीसरी किस्त के रूप में करीब एक करोड़ रुपये दिए हैं। इससे निर्माण कार्य तेज हो गया है। पुल की कुल लागत करीब चार करोड़ रुपये तय की गई है। सूत्रों की मानें तो पुल का निर्माण पूरा करने के लिए निर्माण खंड की ओर से समय सीमा भी तय कर दी गई है। सब कुछ ठीक रहा तो पांच महीने में नए पुल पर वाहन भी दौड़ने लग जाएंगे।
--------------
पहले से प्रस्तावित है हाईवे का चौड़ीकरण
उझानी। बरेली-मथुरा हाईवे ही कासगंज जिले से आगरा राजमार्ग को जोड़ता है। बरेली से आगरा तक के लिए चौड़ीकरण का काम काफी हद तक पूरा भी हो चुका है। बरेली से बदायूं तो कासगंज से आगरा तक सड़क चौड़ी हो गई। बदायूं से कासगंज के बीच जल्द ही चौड़ी पूरा होगा। चौड़ीकरण के हिसाब से करुआ पुल अहम साबित होगा क्योंकि कछला में गंगाघाट पर पहले ही पुल का निर्माण हो चुका है।
विज्ञापन

-----------
वर्जन
करुआ पुल के निर्माण को पूरा कराने के लिए शासन ने किस्त अवमुक्त कर दी है। निर्माण खंड की देखरेख में ही काम चल रहा है। निर्माण कार्य जल्द पूरा हो, इसके लिए विभाग के अफसर निगरानी भी करेंगे।
- हेमंत सिंह, एक्सईएन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें