फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गन्ना किसान रजिस्ट्रेशन जरूर कराएं, सरकारी योजनाओं का लाभ पाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
गन्ना किसान रजिस्ट्रेशन कराएं और सरकारी योजनाओं का लाभ पाएं
विज्ञापन

गन्ना विकास विभाग ने शुरू की डीबीटी योजना
दो जुलाई से चालू हो चुका है रजिस्ट्रेशन
अमर उजाला ब्यूरो
बदायूं। कृषि विभाग की तर्ज पर अब गन्ना विकास विभाग ने डीबीटी (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) योजना लागू की है। इसके लिए गन्ना किसानों को विभागीय पोर्टल पर अपना रजिस्ट्रेशन कराना होगा। इसके बाद ही उन्हें योजना का लाभ मिल सकेगा।
प्रदेश सरकार की योजना, कार्यों में पारदर्शिता और गुणवत्ता लाने की है। इसके लिए निरंतर प्रयास जारी हैं। सरकार की मंशा किसानों को सीधे लाभ पहुंचाने और उनकी आय दोगुनी करने की है। किसानों का सीधा संबंध कृषि विभाग और गन्ना विभाग से रहता है। कृषि विभाग में डीबीटी योजना पहले लागू कर दी गई थी। अब डीबीटी योजना को गन्ना विकास विभाग ने लागू किया है। इसके तहत गन्ना किसानों को सरकारी योजनाओं का लाभ सीधे मिलेगा। मगर इसके लिए गन्ना किसानों को कृषि विभाग की वेबसाइट पर जाकर गन्ना विभाग के पोर्टल पर अपना पंजीकरण कराना होगा। यह पोर्टल दो जुलाई से शुरू हो चुका है। पोर्टल पर पंजीकृत किसानों को गन्ना विभाग की किस योजना का लाभ चाहिए, इसकी डिटेल भरनी होगी। जिन किसानों ने अब तक कृषि विभाग की वेबसाइट पर अपना पंजीकरण नहीं कराया है। वह जल्द से जल्द अपना रजिस्ट्रेशन करा लें। अब बिना रजिस्ट्रेशन के किसी भी योजना का लाभ नहीं मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
पंजीकरण के लिए जरूरी अभिलेख
आधार कार्ड, खतौनी, मोबाइल नंबर
--
जब किसान इस पोर्टल पर अपना पंजीकरण कर लेगा, तब उसे पौधशाला, कृषि यंत्र, समितियों से कीटनाशक रसायन, जैव उर्वरक, माइक्रोन्यूट्रिएंट आदि पर अनुदान मिल सकेगा।
- राम किशन, जिला गन्ना अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें