फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्पताल में प्रसूता की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

Fri, 06 Jul 2018 11:42 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
महिला अस्पताल में पांव जमा चुकी आशा वर्कर प्रसूताओं की जिंदगी से खिलवाड़ कर रहीं हैं। तीन दिन पहले एक आशा वर्कर द्वारा खेड़ा नवादा चौकी के नजदीक चर्चित नर्सिंग होम में भर्ती कराई गई प्रसूता की मौत हो गई। इस पर परिवार वालों ने जमकर हंगामा किया। उन्होंने स्टाफ के साथ कार्यकर्ता के खिलाफ कार्रवाई की मांग की परंतु बाद में उन्हें समझा बुझा कर घर भेज दिया गया।
विज्ञापन

कादरचौक थाना क्षेत्र के ग्राम रमजानपुर निवासी तंजीर तीन दिन पहले पत्नी 28 वर्षीय तरन्नुम बेगम को प्रसव पीड़ा होने पर जिला महिला अस्पताल ले गए थे। जिला महिला अस्पताल की इमरजेंसी के बाहर मिली एक आशा वर्कर ने उन्हें डिलीवरी में लापरवाही करने और ठीक से इलाज न करने की बात कहते हुए डरा दिया। आशा वर्कर ने भरोसा दिलाया कि वह खेड़ा नवादा चौकी के पास प्रसूता को ले चलें। वह पैसे भी कम करा देगी और प्रसूता की देखभाल भी ठीक से होगी। इस पर परिवार वाले आशा वर्कर की बातों में आ गए और वह तरन्नुम को प्राइवेट नर्सिंग होम ले गए। जहां महिला की डिलीवरी तो हो गई। परंतु गुरुवार रात उसकी हालत और अधिक बिगड़ गई, जिससे उसकी नर्सिंग होम में मौत हो गई। इससे परिवार वाले नाराज हो गए और उन्होंने जमकर हंगामा किया। घटना की जानकारी होते ही चौकी पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। इससे पहले नर्सिंग होम का स्टाफ और आशा वर्कर मौके से फरार हो गई। पुलिस ने जैसे-तैसे परिवार वालों को शांत किया। उसके बाद परिजन शव को अपने घर ले गए। इस संबंध में पुलिस ने नर्सिंग होम संचालक और आशा वर्कर के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें