फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल-कालेज वाहन लेकर पहुंचने वाले स्टू्डेंट्स का तैयार होगा पूरा डाटा

विज्ञापन
विज्ञापन
स्कूल-कॉलेज वाहन लेकर जाने वाले
विज्ञापन

विद्यार्थियों का विवरण रखा जाएगा
पुलिस-परिवहन महकमे को दी जाएगी सूचना
प्रभारी डीआईओएस ने जारी किए सभी प्रधानाचार्यों को पत्र
कहा-देखा जाए कितने बच्चे हैं बालिग और कितने नाबालिग
अमर उजाला ब्यूरो
बदायूं। स्कूल-कॉलेज में पढ़ने वाले उन विद्यार्थियों के लिए यह अच्छी खबर नहीं है जो शौकिया वाहन लेकर आते-जाते हैं। अब ऐसे विद्यार्थियों का पूरा विवरण स्कूल-कॉलेज में रखा जाएगा। साथ ही इसकी पूरी रिपोर्ट पुलिस और परिवहन महकमे को दी जाएगी। इस संबंध में प्रभारी जिला विद्यालय निरीक्षक पीसी यादव ने जिले के सभी प्रधानाचार्यों को पत्र जारी किया है। चेताया है कि इसमें किसी तरह की लापरवाही नहीं बरती जाए।
सड़क दुर्घटनाओं में हर साल बढोतरी हो रही है। इनमें कमी लाने के लिए शासन स्तर से कई अभियान चलवाए जाते हैं। पुलिस और परिवहन विभाग भी समय-समय पर चेकिंग अभियान चलाकर नियम के विपरीत ड्राइविंग करने वालों का चालान करता है या वाहन को सीज करता है। गोष्ठियों और रैलियों के माध्यम से लोगों को सड़क सुरक्षा नियमों के पालन के प्रति प्रेरित किया जाता है फिर भी ड्राइविंग करने वाले वाहनों को व्यस्ततम इलाके में तेज रफ्तार से दौड़ाते हैं। इनमें ज्यादातर युवा होते हैं।
विज्ञापन

पुलिस और परिवहन महकमे के साथ ही अब प्रभारी जिला विद्यालय निरीक्षक पीसी यादव ने एसएसपी के पत्र के बाद सभी विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को निर्देश जारी किए हैं कि वह अपने विद्यालय में वाहन लेकर आने वाले सभी विद्यार्थियों का पूरा विवरण दर्ज करें। उनके वाहन का नंबर, माता-पिता का नाम और पता और मोबाइल नंबर के अलावा सभी जरूरी जानकारियां उसमें अंकित करें। निर्देश दिए गए हैं कि सभी विद्यालय इसकी सूचना उनके कार्यालय के अलावा पुलिस और परिवहन विभाग को देंगे। यह भी देखा जाए कि कितने बच्चे बालिग और नाबालिग हैं। हेलमेट लगाते हैं अथवा नहीं। स्कूलों में जो वाहन संचालित हैं वह मानक के अनुरूप है या नहीं यह भी देखें।
प्रभारी डीआईओएस ने साफ कहा है कि इस कार्य में किसी तरह की ढिलाई अथवा लापरवाही नहीं बरती जाए। प्राथमिकता के आधार पर इस कार्य को किया जाए।
--
देखा जाता है कि स्कूल-कॉलेजों में बहुत से बच्चे वाहन लेकर आते हैं। वह हेलमेट भी नहीं लगाते हैं। सड़क सुरक्षा नियमों का पालन भी नहीं करते हैं। अब सभी कॉलेजों को ऐसे विद्यार्थियों का विवरण रखने के निर्देश दिए गए हैं।
-पीसी यादव, प्रभारी डीआईओएस
---
बिना गियर वाले वाहन को चलाने को 16 साल की उम्र वाले विद्यार्थियों का लाइसेंस बनता है, जबकि गियर वाले वाहन चलाने वाले का उम्र 18 साल होना अनिवार्य है।
-अमिताभ राय, उप संभागीय परिवहन अधिकारी, प्रवर्तन
00000000000
एआरटीओ ने नौ वाहनों को किया सीज, चार का काटा चालान
कई डग्गामार वाहन चालक रोड छोड़कर दूसरे रास्तों पर दौड़े
अमर उजाला ब्यूरो
बदायूं। ओवर लोडिंग और डग्गामारी रोकने को चलाए जा रहे अभियान के तहत शुक्रवार को उपसंभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) अमिताभ राय ने नौ वाहनों को सीज करने के साथ चार का चालान किया। चेकिंग की खबर लगते ही कई वाहन चालक दूसरे रोड पर चले गए या फिर पीछे ही वाहनों को मोड़कर ले गए।
जिले के लगभग सभी मार्गों पर डग्गामार वाहन दौड़ रहे हैं। उनमें सवारियों को भेड़-बकरियों की तरह भरा जाता है। जितनी सवारियां अंदर बैठी होतीं हैं, उससे कुछ कम पीछे लटकी होती हैं। ऐसे वाहनों पर अंकुश लगाने को परिवहन विभाग की ओर से अभियान चलाया जा रहा है।
एआरटीओ अमिताभ राय ने शुक्रवार को बताया कि उन्होंने दातागंज-बदायूं और बरेली रोड पर चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान नौ वाहनों को ओवरलोडिंग में सीज किया गया,जबकि चार वाहनों का चालान किया गया। इनमें मूसाझाग का एक स्कूली वाहन भी शामिल है। एआरटीओ ने बताया कि दो ट्रक भी ओवरलोडिंग में सीज किए गए हैं। उनका कहना है कि डग्गामार वाहनों को किसी हाल में सड़कों पर नहीं दौड़ने दिया जाएगा। इधर,एआरटीओ के अभियान से कई वाहन चालक खबर सुनकर पीछे ही लौट गए। या फिर दूसरे रास्तों पर वाहनों को दौड़ाकर ले गए।
0000000000000
फोटो...8, 12
बिना हेलमेट, डीएल के
स्कूल पहुंचे छात्र, पकड़े
अभिभावकों को बुलाकर सौंपे गए वाहन
अमर उजाला ब्यूरो
बदायूं। एसएसपी अशोक कुमार के निर्देश पर शुक्रवार को जिलेभर में वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। कई स्कूलों में पहुंचकर पुलिस ने छात्रों के वाहन चेक किए गए। करीब 18 छात्र बगैर हेलमेट और ड्राइविंग लाइसेंस के मिले। उनके अभिभावकों को मौके पर बुलाकर चेतावनी दी गई। यह चेकिंग अभियान जिले में 15 मई तक चलेगा।
शुक्रवार को चलाए गए अभियान के तहत सभी थानेदारों ने अपने-अपने क्षेत्रीय स्कूलों में जाकर यातायात सुरक्षा पर जोर दिया। इस दौरान करीब 151 वाहनों को चेक किया गया। जांच में 11 छात्र ऐसे पाए गए जो हेलमेट लगाकर स्कूल नहीं पहुंचे थे। वहीं सात छात्रों पर ड्राइविंग लाइसेंस नहीं मिले। पुलिस ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर 13 वाहनों के चालान किए। दो छात्रों के अभिभावकों को मौके पर बुलाया गया।
विज्ञापन

इंसेट---
एसएसपी ने कटवाए डग्गामार वाहनों के पायदान
दातागंज। एसएसपी अशोक कुमार शुक्रवार दोपहर हजरतपुर थाने के ग्राम आजमपुर विसौलिया से दातागंज होते हुए लौट रहे थे। दातागंज पहुंचकर उन्होंने नगर के चौराहे पर वाहन चेकिंग शुरू करा दी। मौके पर खड़े मिले कई डग्गामार वाहनों के पायदान कटवाए। साथ ही कई वाहनों के अपने सामने चालान भी कराए। उन्होंने कहा कि यह चेकिंग अभियान स्कूली छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के लिए चलाया जा रहा है, जिससे बच्चे सुरक्षित रह सकें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें