बजरंग दल ने निकाली बाइक रैली
नवसंवत्सर पर गुधनी आर्य समाज मंदिर में हुआ यज्ञ
बिल्सी। नगर के मोहल्ला संख्या छह स्थित गौशाला सरस्वती शिशु मंदिर में बजरंग दल एवं आरएसएस कार्यकर्ताओं ने भारतीय नववर्ष 2075 का स्वागत सूर्य की पहली किरण को अर्घ्य देकर किया। उसके बाद यहां से कार्यकर्ताओं की एक बाइक रैली निकाली गई। जिसका जगह-जगह फूल वर्षा कर लोगों ने स्वागत किया।
रैली गोशाला से शुरू होकर नगर के मोहल्ला संख्या पांच होली चौक, बालाजी तिराहा, मोहल्ला संख्या तीन, खैरी रोड होते हुए थाना मोड़ पर पहुंची। इसके बाद साहबगंज, अंबियापुर, पालिका बाजार, मेन बाजार होती हुई गांधी पार्क पहुंची। यहां से बाइपास मार्ग, बिजलीघर चौराहा होते हुए नव दुर्गा मंदिर पर जाकर समाप्त हुई। सफल बनाने में शुभम शर्मा, प्रतीक चौहान, शिवम, शनि, राज कश्पय, अरविंद कुमार, मनोज सिंह, शेखर सागर, अतुल, गौरव, रवि माहेश्वरी, शुभम गुप्ता, हिमांशु तोमर, मोनू आदि का विशेष सहयोग रहा। इधर नगर में आरएसएस के कार्यकर्ताओं ने पथ संचलन किया। इस मौके पर पालिकाध्यक्ष अनुज वार्ष्णेय, विवेक राठी, पीयूष शाक्य, मौजूद रहे। वहीं क्षेत्र के गांव गुधनी स्थित आर्य समाज मंदिर पर इस अवसर पर पावन यज्ञ किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने हिस्सा लिया। आचार्य संजीव रूप ने कहा कि भारतीय नववर्ष ही सही मायने में नववर्ष है, क्योंकि यह प्राकृतिक है। इस मौके पर महेंद्र आर्य, ओमप्रकाश, साहब सिंह, सूरजवती, प्रज्ञा आर्य, मिथलेश कुमारी, सरोजा देवी, कमलेश कुमारी, रामसेवक, अगरपाल सिंह, संजय कुमार आदि मौजूद रहे।
0000000000
स्वयंसेवकों के साथ पथ संचलन में शामिल हुए स्कूली बच्चे
उझानी। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के तत्वावधान में रविवार को नव संवत्सर का जश्न मनाया गया। राष्ट्रप्रेम का पाठ पढ़ाने के साथ अपराह्न में पथ संचलन में विद्या मंदिर और शिशु मंदिर के बच्चों ने बैंड बजाकर धूम मचा दी।
पथ संचलन रविवार अपराह्न में ज्ञान पैलेस से शुरू हुआ। पूरे गणवेश में जुटे स्वयंसेवकों और भाजपा के वरिष्ठ नेताओं पर मार्केट में लोगों ने पुष्प वर्षा भी की। अयोध्या प्रसाद सरस्वती विद्या मंदिर और संतोष कुमारी श्रवण कुमार अग्रवाल सरस्वती विद्या मंदिर के बच्चों ने बैंड बजाया। स्कूल के बच्चों की झांकियां लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र रहीं।
इससे पहले कार्यक्रम के दौरान स्वयंसेवकों को राष्ट्रभक्ति का पाठ पढ़ाया गया। नव संवत्सर का महत्व समझाते हुए संघ के विभाग प्रमुख सुरेश, जिला संचालक मनीष मित्तल और जिला प्रमुख चंदन ने भारतीय परंपराओं के अनुरूप काम करने की सलाह दी। भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष बीएल वर्मा और डीके भारद्वाज ने भी स्वयंसेवकों का मार्गदर्शन किया। पथ संचलन में किशनचंद्र शर्मा, शंकर गुप्ता, राहुल शंखधार, स्वप्निल वर्मा, संजीव गुप्ता, योगेश प्रताप सिंह, पवन वार्ष्णेय, राजीव गोयल, रवि प्रताप आदि शामिल थे।