फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक दिन में पंद्रह हजार बच्चों को दिए स्वेटर

विज्ञापन
बच्चों को बांटे स्वेटर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बदायूं। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेई के जन्मदिन पर परिषदीय विद्यालयों में सभी बच्चों को नि:शुल्क स्वेटर वितरण कार्यक्रम का आगाज हो गया। सोमवार को पहले ही दिन 15 हजार बच्चों को स्वेटर बांटे गए। वहीं, जिले में कुल तीन लाख 27 हजार बच्चों को स्वेटर बांटे जाएंगे। बीएसए व अन्य अधिकारियों ने महरून रंग के स्वेटर दिए तो बच्चे खुशी से चहक उठे।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला सराय फकीर नगर स्थित प्राथमिक विद्यालय में सोमवार को स्वेटर वितरण कार्यक्रम हुआ। इसका शुभारंभ बीएसए प्रेमचंद यादव ने किया। बीएसए ने कहा कि बच्चे देश का भविष्य हैं। बच्चों को संस्कारवान, गुणवत्तायुक्त शिक्षा देना शिक्षकों का कर्तव्य है। शासन की ओर से नामांकित बच्चों को मिडडे मील, जूते-मोजे, स्वेटर, यूनीफार्म, किताबें, स्कूल बैग आदि मुफ्त दिए जा रहे हैं। अध्यापकों का दायित्व है कि वे नियमित रूप से बच्चों की उपस्थिति सुनिश्चित कराएं। बच्चों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करें। बड़ों का आदर करने की भावना बच्चों में विकसित करें। बीएसए ने बच्चों को फूलमाला पहनाकर और स्वेटर देकर सम्मानित किया। राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित और उल्लेखनीय सेवाएं देने वाले शिक्षक मोहम्मद असरार को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर नगर शिक्षा समन्वयक सैय्यद सरवर अली, प्रधानाध्यापक रोशन अख्तर, मेहरजबीन, विशेष शिक्षक राजेश मौर्य, रज्जन सिंह, विपिन कुमार आदि उपस्थित रहे।
विकास क्षेत्र जगत के गांव उपरैला स्थित जूनियर हाईस्कूल की 88 बालिकाओं को बीईओ सोमनाथ विश्वकर्मा और एबीआरसी/इंचार्ज प्रधानाध्यापिका सीमा यादव ने स्वेटर वितरित किए। इस मौके पर जुनैद यूनिस, मोहम्मद असलम, शाहिद आदि मौजूद थे। वहीं, प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालय जगत में भी बीईओ सोमनाथ विश्वकर्मा ने बालिकाओं को स्वेटर वितरित किए।
विज्ञापन

उच्च प्राथमिक विद्यालय कोल्हाई में भी बीएसए प्रेमचंद्र यादव, शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष चंद्रकेश यादव के साथ प्रधान पप्पू शर्मा और एसएमसी अध्यक्ष ने बच्चों को स्वेटर बांटे। यहां एबीआरसी राजन यादव, आभा माहेश्वरी, अर्चना, कमल आदि मोजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें