फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रसोइयों ने बंद किया मिड-डे मील बनाना

विज्ञापन
मिड-डे मील - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मूसाझाग (बदायूं)। एक शोहदे ने स्कूल में छात्राओं और रसोइयों की वीडियो क्लीपिंग बना ली थी। इस मामले में आरोपी के खिलाफ तहरीर देने के बावजूद पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। इससे आक्रोशित रसोइयों ने स्कूल में मिड-डे मील बनाना बंद कर दिया है। इसकी शिकायत एसएसपी से की गई है।
विज्ञापन

12 दिसंबर को मूसाझाग थाना क्षेत्र के हसनपुर स्थित प्राथमिक स्कूल परिसर में घुसे गांव के एक युवक ने छात्राओं और रसोइयों की वीडियो क्लिपिंग बना ली थी। रसोइयों ने देख लेने पर इसकी शिकायत स्कूल के अध्यापकों से की थी। स्कूल वालों ने क्लिपिंग बनाने का विरोध किया तो आरोपी ने मारपीट कर दी थी। इस घटना की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए अध्यापक देवपाल सिंह की ओर से मूसाझाग थाने में तहरीर दी थी। मगर 12 दिन बीतने के बावजूद पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। इसको लेकर रसोइयों और छात्राओं में आक्रोश है। शनिवार को अध्यापक देवपाल सिंह ने रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए एसएसपी को शिकायती पत्र दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें