फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीएम ने किया अस्पताल का औचक निरिक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
सैदपुर (बदायूं)। एसडीएम बिसौली मोहम्मद अवैश प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया। सबसे पहले उन्होंने उपस्थिति रजिस्टर देखा। उसके बाद मौजूद मरीजों से व्यवस्था के बारे में जानकारी ली। मरीजों ने बताया एक माह से अस्पताल के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन रैबीज इंजेक्शन नहीं लग पा रहे। वहीं एक महिला मरीज ने शिकायत की कि सरकारी अस्पताल होने के बावजूद बाहर से दवा खरीदनी पड़ रही है। इस पर एसडीएम ने प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. फिरासत हुसैन से इसका कारण पूछा, तो उन्होंने बताया जो जिला स्तर से जो दवा मिलती है। उसे मरीजों को दी जा रही है। कुछ दवाएं हैं, जिनको लेकर कई बार लिखा जा चुका है। अस्पताल परिसर में पानी की पाइप लाइन लीकेज होने पर एसडीएम ने नाराजगी जताई। ईओ को निर्देश दिए की शीघ्र रास्ता सही कराया जाए। इस मौके पर डॉ. इमरान मिर्जा, डॉ. फरनाज, डॉ. आईपी आर्य, नवेद अहमद, बाबू खां, तसव्वर अली आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें