फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नरौरा बैराज से गंगा में 3000 क्यूसेक वाटर डिस्चार्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। भीषण गर्मी में काफी निम्न जलस्तर पर बह रही गंगा के जल स्तर में कुछ इजाफा हो गया है। पहाड़ों पर बारिश के चलते नरौरा बैराज से गंगा में करीब 3000 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। इसके बाद गंगा के जल स्तर में कुछ इजाफा देखने को मिला है। गंगा की धारा की रफ्तार भी तेज हो गई है। पानी छोड़े जाने के बाद गंगा में अब करीब 1100 क्यूसेक जल बह रहा है।
विज्ञापन

भीषण गर्मी और इस सीजन में अब तक एक भी दिन बेहतर बारिश न होने की वजह से गंगा का जल स्तर काफी कम हो गया था। कछला घाट पर ही गौर करें तो पानी कम होने से बदायूं की ओर से गंगा कासगंज की ओर हट गई हैं। धारा उस पार पहुंच चुकी है। पूर्णिमा के साथ स्नान पर्वों पर जल स्तर काफी कम होने की वजह से स्नानार्थियों को भी परेशानियां होती थी, लेकिन हाल ही में पहाड़ों पर हुई बारिश से हरिद्वार बैराज से दो दिन पहले गंगा में वाटर डिस्चार्ज किया गया था। हरिद्वार से यह जल नरौरा तक पहुंचने के बाद शनिवार शाम नरौरा बैराज से भी गंगा में करीब 3000 क्यूसेक वाटर डिस्चार्ज किया गया है। वाटर डिस्चार्ज होने के बाद गंगा की धारा तेज हो गई है। इतना ही नहीं कासगंज की ओर से धारा अब बदायूं की ओर का रुख करने लगी है। बाढ़ खंड के अधिशासी अधिकारी आदेश कुमार ने बताया कि पहाड़ों पर बारिश होने की वजह से जल स्तर बढ़ा है। इसके चलते नरौरा से पानी छोड़ा गया है। गंगा के जल स्तर में भी कुछ इजाफा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें