फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर-ट्रॉली में घुसी जायलो, दो लोगों की मौत, छह जख्मी

विज्ञापन
accident - फोटो : graphic
विज्ञापन
उझानी/मुजरिया (बदायूं)। मुजरिया थाना क्षेत्र में कछला-मुजरिया रोड पर बितरोई के पास रविवार रात जायलो कार और ट्रैक्टर-ट्रॉली की आमने-सामने भिड़त हो गई। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई और छह लोग घायल हो गए। सभी घायलों को रात में ही बरेली रेफर कर दिया गया। हादसे का शिकार लोग कासगंज के रहने वाले हैं। ये लोग उझानी कोतवाली के गांव टिमरुआ में एक शादी में शामिल होने आ रहे थे।
विज्ञापन

कासगंज कोतवाली के गांव घनतोरिया निवासी तालेवर (26) पुत्र कोमल सिंह की उझानी कोतवाली के गांव टिमरुआ में रिश्तेदारी है। यहां एक शादी समारोह था। रविवार रात को तालेवर गांव के ही आमोद (22) पुत्र राकेश, प्रमोद (17) पुत्र यादराम, गोपी (19) पुत्र ओम प्रकाश, प्रमोद (18) पुत्र प्रेम सिंह, अनिल (20) पुत्र लोकीराम, कासगंज के राहुल (25) पुत्र कल्लू सिंह और थाना ढोलना के गांव नगला भंडारी के लवकुश (24) पुत्र पन्ना लाल के साथ जायलो गाड़ी से टिमरुआ के लिए चले थे। रविवार रात करीब 11 बजे इनकी कार कछला-मुजरिया रोड पर बितरोई फाटक के पास ईंटों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई। हादसे में तालेवर और लवकुश की मौत हो गई। हादसे की सूचना पर फोर्स के साथ पहुंचे एसओ मुजरिया सत्य प्रकाश सिंह ने कार में फंसे घायलों को किसी तरह से बाहर निकाला। रात में ही एंबुलेंस बुलाकर सभी को उझानी सीएचसी भेजा गया। यहां से घायलों को जिला अस्पताल भेज दिया गया। हालत गंभीर होने की वजह से घायलों को बरेली रेफर कर दिया गया है। सोमवार को दोनों शव का पोस्टमार्टम कराया गया। इनके परिवार वाले भी बदायूं पहुंच गए। पोस्टमार्टम के बाद वे शव अपने साथ ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें