फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला पंचायत सदस्यों के 51 पद और आवेदन 368, भाजपा में असमंजस

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला पंचायत सदस्यों के 51 पद और आवेदन 368, भाजपा में असमंजस
विज्ञापन

हर सीट पर सात से आठ दावेदार, आज जारी हो सकती है प्रत्याशियों की सूची
संवाद न्यूज एजेंसी
बदायूं। त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों के लिए सात और आठ अप्रैल को नामांकन होने हैं। जिले में 19 अप्रैल को मतदान होगा। भाजपा की ओर से जिला पंचायत सदस्य पदों पर अधिकृत प्रत्याशी घोषित करने का ऐलान तो कर दिया गया है, लेकिन अब तक प्रत्याशी घोषित नहीं हो सके हैं। दरअसल, प्रत्याशी बनने के लिए कार्यकर्ताओं में होड़ है। ऐसे में पार्टी असमंजस की स्थिति में नजर आ रही है। हालांकि, मंगलवार दोपहर तक सूची जारी होने की बात कही जा रही है।
जिले में जिला पंचायत सदस्यों के 51 पद हैं। इन 51 पदों के लिए भाजपा से प्रत्याशी बनने के लिए अब तक 368 आवेदन आ चुके हैं। हर सीट पर सात से आठ दावेदार हैं। यह चुनाव प्रचार में भी लगे हुए हैं। ऐसे में अधिकृत प्रत्याशियों के नाम तय करने में देरी हो रही है। पार्टी का प्रत्याशी बनने के लिए आवेदन करने वाले ज्यादातर दावेदार बड़े नेताओं के चक्कर लगा रहे हैं। दरअसल, पार्टी की ओर से पहले ही साफ किया जा चुका है कि अधिकृत प्रत्याशी ही चुनाव में भाजपा का झंडा, पार्टी नेताओं के फोटो आदि का इस्तेमाल कर सकेंगे। इसके पीछे एक कारण यह भी है कि पिछले चुनाव में पार्टी नेताओं कार्यकर्ताओं में ही घमासान हो गया था। एक-एक सीट पर कई-कई कार्यकर्ताओं ने ताल ठोंक दी थी। ऐसे में पार्टी इस बार इस तरह की स्थिति से बचना चाहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------
भाजपा जिला पंचायत सदस्य पद की सभी 51 सीटों पर अधिकृत प्रत्याशी उतारेगी। अधिकृत प्रत्याशी को पार्टी का समर्थन हासिल होगा। 51 सीटों पर 368 आवेदन आए हैं। पार्टी हाई कमान इन पर विचार कर रहा है। मंगलवार दोपहर तक सूची जारी हो जाएगी।
- अशोक भारती, जिलाध्यक्ष भाजपा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें