फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: 5036 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित, माध्यमिक शिक्षा मंत्री ने किया केंद्रों का निरीक्षण

Thu, 26 Feb 2026 01:37 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
शहर के एसके इंटर कॉलेज में बोर्ड परीक्षा केंद्र का निरीक्षण करती प्रदेश की माध्यमिक ​शिक्षा व ज - फोटो : samvad
विज्ञापन
बदायूं। यूपी बोर्ड परीक्षा के तहत बुधवार को जिले में विभिन्न विषयों की परीक्षाएं कराई गईं। इनमें कुल 5036 छात्र-छात्राएं अनुपस्थित रहे। सुबह की पहली पाली में हाईस्कूल विज्ञान विषय की परीक्षा आयोजित की गई। इसमें कुल 40,221 छात्र पंजीकृत थे, जिनमें से 36,795 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी, जबकि 3,426 छात्र परीक्षा में शामिल नहीं हुए।
विज्ञापन

इसी पाली में इंटरमीडिएट की संगीत गायन व वादन की परीक्षा भी कराई गई। इस परीक्षा में 298 छात्र पंजीकृत थे, जिनमें से 293 ने परीक्षा दी और पांच छात्र अनुपस्थित रहे। वहीं दूसरी पाली में इंटरमीडिएट समाजशास्त्र एवं रसायन विज्ञान की परीक्षा संपन्न हुई। इसमें कुल 25,024 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 23,419 छात्रों ने परीक्षा दी, जबकि 1,605 छात्र परीक्षा देने नहीं पहुंचे। परीक्षा के दौरान प्रदेश की माध्यमिक शिक्षा व जिले की प्रभारी मंत्री गुलाब देवी ने शहर के सिंगल गर्ल्स इंटर कॉलेज और श्री कृष्णा इंटर कॉलेज का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मंत्री ने परीक्षा केंद्रों पर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। मंत्री ने केंद्र व्यवस्थापकों और शिक्षा विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि परीक्षार्थियों को परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने कहा कि नकलविहीन और शांतिपूर्ण परीक्षा कराना शासन की प्राथमिकता है। किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें