फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: दुकान बंद कर रहे व्यापारी से लूटे 50 हजार

विज्ञापन
विज्ञापन
उझानी। उझानी कस्बे में पंखा रोड स्थित साइन कांप्लेक्स नया बाजार में शुक्रवार रात घुसे बाइक सवार बदमाशों ने किराना व्यापारी से 50 हजार की नगदी लूट ली। व्यापारी ने पीछा किया तो बदमाशों ने फायरिंग कर दी। पहुंची बदमाशों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

उझानी कस्बे के राजकुमार उर्फ सुधीर की पंखा रोड पर साईं कॉम्प्लेक्स नया बाजार में किराना थोक की दुकान है। शुक्रवार करीब रात साढ़े 10 बजे वह दुकान बंद करने की तैयारी कर रहे थे। तभी बाइक सवार तीन युवक आए और उनकी दुकान में घुस गए। वह तमंचा दिखाकर गुल्लक में रखे 50 हजार की नगदी लूट ली। व्यापारी ने शोर शराबा मचाते हुए बदमाशों का पीछा किया, लेकिन बदमाशों ने फायरिंग की तो वह डर गए। फायरिंग करते हुए बदमाश फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने व्यापारी से पूछताछ की। इसके बाद बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए कांबिंग शुरू की, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें