फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: दरोगा परीक्षा में अभ्यर्थियों के लिए लगाई जाएंगी 50 रोडवेज की बसें

विज्ञापन
रोडवेज बर्कशॉप में बसो की मरम्मत करते कर्मचारी। संवाद
विज्ञापन
बदायूं। दरोगा भर्ती (एसआई) परीक्षा 14 और 15 मार्च को होने जा रही है। इसके लिए परिवहन निगम ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। जिस जिले से परीक्षार्थी आ रहे हैं उन रूटों पर 50 बसों को लगाया जाएगा। ताकि परीक्षा देने आने वाले अभ्यर्थियों को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो।
विज्ञापन


जिले में दरोगा भर्ती परीक्षा को लेकर 15 केंद्र बनाए गए हैं। यहां अन्य जिलों से करीब 17 हजार अभ्यर्थी 14 व 15 मार्च को आएंगे। इनको लाने ले जाने के लिए परिवहन विभाग ने कमर कस ली है। उनको लाने ले जाने के लिए विभिन्न रूटों पर बसों लगाया जा रहा है। इससे किसी को दिक्कत न हो और समय से परीक्षा केंद्र पर उनको पहुंचाया जा सके।

जिले में बरेली, लखनऊ, मथुरा, शाहजहांपुर, आगरा, मुरादाबाद, फर्रुखाबाद, संभल आदि जिलों से परीक्षार्थी दो दिन में आएंगे। बताया गया है कि दो पालियों में परीक्षा होनी है। इन परीक्षार्थियों को लाने-ले जाने के लिए रोडवेज की 50 बसों को इन रूटों पर लगाया गया है। इन बसों को वर्कशॉप में दुरुस्त कराया गया है, जिससे कोई बस रास्ते में खड़ी न हो सके।
विज्ञापन


सात जिलों से दरोगा भर्ती परीक्षा के लिए 17,285 अभ्यर्थी जिले में दो दिन में आएंगे। इन रूटों पर 50 बसों को लगाया गया है। किसी को कोई दिक्कत नहीं होने दी जाएगी। जहां जितनी बसों की जरूरत होगी उसके आधार पर और भी बसों को लगा दिया जाएगा। - राजेश पाठक, एआरएम

डीएम ने किया परीक्षा केंद्रों व कोषागार का निरीक्षण
बदायूं। डीएम अवनीश राय और एसएसपी डॉ. बृजेश कुमार सिंह ने अधिकारियाें के साथ उप निरीक्षक पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए बनाए केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने श्रीकृष्ण इंटर कॉलेज, दास डिग्री कॉलेज और कोषागार भी देखा। निरीक्षण के दौरान उन्होंने की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया व संबंधित अधिकारियों का आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने परीक्षा केंद्रों पर लगे सीसी कैमरों की व्यवस्था, उनके संचालन, पार्किंग व्यवस्था, साफ सफाई व्यवस्था, प्रकाश व्यवस्था आदि देखी। डीएम ने बताया कि उपनिरीक्षक (एसआई) भर्ती-2025 की लिखित परीक्षा जिले में 14 व 15 मार्च 2026 को दो-दो पालियों में होगी। प्रथम पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक व द्वितीय पाली शाम तीन बजे से शाम पांच बजे तक लगेगी। प्रत्येक पाली की परीक्षा अवधि 120 मिनट निर्धारित की गई है। प्रत्येक पाली में कुल 4320 व दोनों दिन की चारों पालियों में कुल 17285 अभ्यर्थी प्रतिभाग करेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें