फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: एक अक्तूबर से शहर में दिखा बिना नंबर का ऑटो तो दस हजार का चालान

Sat, 28 Sep 2024 03:50 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
भामाशाह चौक पर सबारी भरते टेंपो चालक। संवाद
विज्ञापन
बदायूं। एक अक्तूबर से अगर बिना नंबर लिखा एक भी टेंपो दिखाई दिया तो उसका दस हजार का चालान किया जाएगा। साथ ही निर्धारित रूट पर न चलने वालों पर भी कार्रवाई होगी। इसके लिए मात्र तीन दिन शेष बचे हैं। वहीं, यातायात विभाग तीन हजार टेंपो में से अब तक मात्र पांच सौ पर ही नंबर डाल पाया है। ऐसे में अन्य टेंपो चालकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन

शहर में टेंपो का संचालन कई सालों से नियमों की अनदेखी कर किया जा रहा है। पुलिस और परिवहन विभाग के अधिकारियों ने समस्या के निस्तारण को बड़ी पहल की है। उन्होंने टेंपो के संचालन के लिए रूट निर्धारित किए हैं। शहर से अब पांच रूट पर ऑटो और टेंपो चलाए जाएंगे। नियमों का उल्लंघन करने पर अब एक अक्तूबर से दस हजार का चालान किया जाएगा।

ट्रैफिक पुलिस के नोडल अधिकारी एसपी सिटी अमित किशोर श्रीवास्तव के निर्देशन में पिछले सप्ताह बस, टेपों यूनियन वालों के साथ बैठक की थी। इसके बाद तय किया था कि जो ऑटो शहर में चलेंगे उन पर एक नंबर लिखा होगा। इससे शहर में चलने वाले ऑटो की पहचान हो सकेगी। शहर में तीन हजार ऑटो चलेंगे। इससे वाहन चालकों को भी सहूलियत मिलेगी और पब्लिक को भी फिजूल के जाम से नहीं जूझना पड़ेगा।
विज्ञापन

यातायात पुलिस अभी तक सभी ऑटो पर नंबर नहीं पड़वा सका है। शुरू में दो दिन तो नंबर डालने का काम जोरशोर से हुआ। लेकिन बाद में यातायात पुलिस ने ढील डाल दी। अब तीन दिन शेष बचे हैं।

ऑटो के लिए ये रूट और स्टैंड हुए निर्धारित
रूट नंबर एक- उसावां, उसहैत और ककराला आने जाने वाले टेंपो व ऑटो पार्किंग स्थल मंडी समिति रहेगा।
रूट नंबर दो- बिल्सी, सहसवान, उझानी और कादरचौक के वाहन लालपुल से संचालित होंगे।
रूट नंबर तीन- दातागंज दिशा रोड पर जाने वाले ऑटो के लिए दातागंज तिराहे को स्टैंड बनाया है।
रूट नंबर चार बिसौली, बरेली, कुंवरगांव दिशा के लिए जाने वाले वाहन नवादा पुलिस चौकी से संचालित होंगे।
रूट नंबर पांच- शहर को आने वाले ऑटो के लिए बहेड़ी मोड़ निर्धारित किया है। बहेड़ी मोड से शहर तक ऑटो आएंगे।

- नगर क्षेत्र में चलने वाले ऑटो पर एक नंबर दर्ज किया जा रहा है। शहर से बाहर चलने वाले ऑटो को शहर में अंदर आने की अनुमति नहीं है। शहर में मिलने पर चालान किया जाएगा।- अमित किशोर श्री वास्तव, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें