बदायूं। रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं के लिए मंगलवार को राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान परिसर में विधानसभा स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन किया गया। मेले में 27 कंपनियों ने प्रतिभाग किया। इनमें नौकरी पाने के लिए 715 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया। कंपनियों के प्रतिनिधियों ने साक्षात्कार के बाद 445 युवाओं का चयन किया।
जिला सेवायोजन कार्यालय, राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान और उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित मेले का शुभारंभ मुख्य अतिथि भाजपा जिला उपाध्यक्ष सोवरन सिंह राजपूत ने दीप जलाकर किया। उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से बेरोजगार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए ऐसे मेलों का आयोजन किया जा रहा है।
रोजगार मेले युवाओं को विभिन्न कंपनियों से जुड़ने और अपनी योग्यता के अनुसार नौकरी पाने का अवसर देते हैं। युवाओं को इन अवसरों का लाभ उठाकर आत्मनिर्भर बनने की दिशा में प्रयास करना चाहिए। कार्यक्रम का संचालन कौशल विकास मिशन के विकासखंड परियोजना प्रबंधक अंकित यादव ने किया। इस दौरान जिला समन्वयक कौशल विकास मिशन, जिला सेवायोजन अधिकारी शशिकांत यादव, नोडल प्रधानाचार्य राजकीय आईटीआई सुरेंद्र कुमार वार्ष्णेय सहित संबंधित विभागों के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
चयनित युवाओं ने साझा की खुशी
मेरा चयन झजरा एसी कंपनी में हुआ है। मेले में शामिल होकर उन्हें अपनी योग्यता के अनुसार नौकरी पाने का अवसर मिला है। चयन से वह खुश हैं। नौकरी मिलने से परिवार की आर्थिक मदद करने और अपने पैरों पर खड़े होने का रास्ता खुलेगा। -सिलेश कुमार, पिवारी, बिसौली
मेरा चयन फिलिप काट कंपनी में हुआ है। रोजगार मेले में साक्षात्कार के माध्यम से अपनी योग्यता दिखाने का मौका मिला। चयन होने से वह उत्साहित हैं। उन्हें उम्मीद है कि इस नौकरी से वह अपने कॅरियर को नई दिशा दे सकेंगे। -शान मोहम्मद, मुड़िया, बिनावर
मेरा चयन एलआईसी में हुआ है। रोजगार मेले में शामिल होना उनके लिए अच्छा अनुभव रहा। चयन से उन्हें आगे बढ़ने का अवसर मिला है। उनका कहना है कि ऐसे आयोजन युवाओं को एक ही स्थान पर कई कंपनियों तक पहुंचने का मौका देते हैं। -आस मोहम्मद, मुड़िया, बिनावर
बदायूं के सालारपुर स्थित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान परिसर में विधानसभा स्तरीय रोजगार मे
बदायूं के सालारपुर स्थित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान परिसर में विधानसभा स्तरीय रोजगार मे
बदायूं के सालारपुर स्थित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान परिसर में विधानसभा स्तरीय रोजगार मे