टिटौली गांव में स्वास्थ्य परीक्षण शिविर लगाकर मरीजों की जांच कर दवाई दी गई। संवाद
- फोटो : samvad
बिनावर। ब्लॉक सलारपुर के गांव टिटौली में तीन दिन पहले बुजुर्ग और बच्चे की मौत हो गई थी। उसके बाद से ग्रामीणों में दहशत है। ग्रामीणों ने अनुसार दोनों की मौत बुखार से हुई है। अब स्वास्थ्य विभाग की ओर से शुक्रवार को जांच शिविर लगाया गया है। जांच में 44 मरीज बुखार से पीड़ित मिले है।
स्वास्थ्य विभाग की ओर से शुक्रवार प्राथमिक विद्यालय परिसर में आयोजित कैंप में कुल 74 मरीजों का परीक्षण किया गया। इनमें से 44 मरीज बुखार से पीड़ित मिले।
मलेरिया और टाइफाइड जांच की गई, लेकिन किसी मरीज में गंभीर संक्रमण की पुष्टि नहीं हुई। केवल वायरल बुखार के लक्षण पाए गए। एक दर्जन से अधिक मरीजों के सैंपल जांच के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घटपुरी भेजे गए हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम में डॉ. मैराज, डॉ. अलका, एलटी राजपाल और अशोक माथुर शामिल रहे।