बदायूं। रिश्वत लेते एक कर्मचारी का वीडियो शुक्रवार को वायरल हुआ है। ये वीडियो रजिस्ट्री कार्यालय का बताया जा रहा है, लेकिन यह नहीं पता चल सका है कि वीडियो कब का है। वीडियो में एक कर्मचारी एक व्यक्ति से कुछ रुपये लेकर मेज पर रख रहा है। बदले में कर्मचारी उसे एक पर्ची फाड़कर दे रहा है। कुछ लोगों का कहना है कि यह वीडियो रजिस्ट्री कार्यालय का है। ब्यूरो