सहसवान। सपा विधायक एवं लोकसभा चुनाव के विधानसभा क्षेत्र प्रभारी ओमकार सिंह यादव ने पार्टी कार्यालय पर कार्यकर्ताओं व ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से चुनाव की तैयारियों में जुटने का आह्वान किया।
रविवार को हुई बैठक में विधायक ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार हर मोर्चे पर पूरी तरह विफल साबित हुई है। आगामी लोकसभा चुनाव में प्रदेश में सपा-बसपा गठबंधन को सर्वाधिक सीटें मिलने वाली है और केंद्र में गठबंधन सरकार बनेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सपा सरकार द्वारा किए गए जनहित कार्यों को घर-घर जाकर लोगों को बताने और लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटने की अपील की।
सह प्रभारी मुश्ताक अहमद काजमी ने भी कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और उन्हें चुनाव संबंधी टिप्स दिए। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख नेमसिंह यादव, हाजी खलीक अहमद खां, नबाब सिंह यादव, शुऐब नकवी, आरिफ अली, नरेशपाल सिंह, साधू सिंह, रामसेवक, राजेन्द्र, बनवारी, ओमपाल, ज्ञान सिंह, सन्टू यादव, हरेश चंद्र आदि मौजूद रहे। ब्यूरो