फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत पर खेल रही बच्ची की करंट लगने से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बिल्सी (बदायूं)। नगर के मोहल्ला संख्या एक में मंगलवार दोपहर छत पर खेल रही बच्ची की करंट लगने से मौत हो गई। इससे पूरे परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस से परिवार वालों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन

कस्बे के मोहल्ला संख्या एक निवासी वीरेंद पाल चाट विक्रेता है। मंगलवार दोपहर उनके परिवार वाले अपने-अपने कार्यों में लगे थे। उसी समय वीरेंद्र की तीन वर्षीय बेटी आराध्या अपने घर की छत पर खेल रही थी। उनकी छत पर बिजली के तार खुले पड़े थे। परंतु परिवार वालों ने इस पर ध्यान नहीं दिया था। बच्ची खेलते-खेलते तारों के पास पहुंच गई और करंट लगने से फर्श पर जा गिरी। इधर, बच्ची की चीख सुनकर परिवार वालों में अफरातफरी मच गई। वे दौड़कर छत पर पहुंचे और बच्ची को तार से अलग किया लेकिन तब तक वह बेहोश हो गई थी। उसके बाद परिजन उसे तुरंत प्राइवेट चिकित्सक के पास ले गए। जहां बच्ची को मृत घोषित कर दिया गया। आराध्या की मौत से परिवार वालों और उसकी मां चंद्रकांता का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें