फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे पर रोडवेज बस और कार भिड़ी, चार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
सिलहरी (बदायूं)। मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाइवे पर शनिवार सुबह द्रोपदी देवी स्कूल के सामने न्यू बाईपास चौराहे पर एक रोडवेज बस और कार आपस में टकरा गई, जिसमें दो बच्चे और एक महिला समेत चार लोग घायल हो गए। हादसे के बाद चालक बस छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने दोनों वाहन कब्जे में लेकर घायलों को जिला अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन

हादसा शनिवार सुबह करीब नौ बजे हुआ। उस समय बिल्सी थाना क्षेत्र के ग्राम अंबियापुर निवासी 35 वर्षीय रंजीत सिंह कार से उझानी होते हुए न्यू बाईपास से बरेली की ओर जा रहे थे। उनकी कार मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाइवे पर द्रोपदी देवी स्कूल के सामने न्यू बाईपास चौराहे पर पहुंची थी कि उसी समय मुरादाबाद की ओर जा रही बदायूं डिपो की रोडवेज बस ने जबरदस्त टक्कर मार दी। इससे कार के अगले हिस्से के परखचे उड़ गए। रंजीत और कार में बैठीं उनकी पत्नी स्वाति समेत उनके दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद चालक बस छोड़कर मौके से फरार हो गया। उस समय चौराहे पर मौजूद लोग हादसे को देखकर भाग खड़े हुए। उन्होंने तुरंत घायलों को कार से बाहर निकाला और सिविल लाइंस थाना पुलिस को सूचना दी। खेड़ा नवादा चौकी प्रभारी सतीश चंद्र शर्मा अपने स्टाफ के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने तुरंत एंबुलेंस बुलाकर घायलों को जिला अस्पताल भेज दिया। साथ ही दोनों वाहनों को अपने कब्जे में ले लिया। इस हादसे में बस में सवार यात्री बाल-बाल बच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें