फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राशन ले रहे पांच अपात्रों को विभाग ने जारी किए नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
राशन ले रहे पांच अपात्रों को विभाग ने जारी किए नोटिस
विज्ञापन

बदायूं। पात्र न होते हुए भी कार्ड बनवाकर राशन ले रहे लोगों के खिलाफ जिला पूर्ति विभाग ने कार्रवाई प्रारंभ कर दी है। प्रथम चरण में ऐसे लोगों को नोटिस भेजकर जवाब मांगा गया है। विभाग ने फिलहाल ऐसे पांच अपात्रों को नोटिस जारी किए हैं।
विज्ञापन

राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के अंतर्गत अपात्रों के विरुद्ध जिला पूर्ति विभाग ने कार्रवाई प्रारंभ कर दी है। इसके तहत पांच कार्ड धारकों को नोटिस भेजा गया है। जिला पूर्ति अधिकारी रामेंद्र सिंह ने बताया कि मीराजी की चौकी निवासी मेहंदी हसन, ग्राम सिकरोड़ी निवासी सुनीता, सचिन, गंगा देवी और सुदेश सिंह को नोटिस भेजा गया है। उन्होंने बताया कि इन लोगों से जवाब मांगा गया है। अन्य अपात्रों को भी उन्होंने चेतावनी दी है कि वे अपना राशनकार्ड शीघ्र ही संबंधित आपूर्ति कार्यालय में सरेंडर कर दें। यदि जांच में उन्हें अपात्र पाया गया तो कठोर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें