फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कनेक्शन लेने पर भी ग्रामीणों को नहीं मिल रही बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्राम पंचायत नगला मिश्र में एक माह बीतने के बाद भी विद्युत सप्लाई सुचारु नहीं हो सकी। जबकि बिजली विभाग ने 27 कनेक्शन धारकों के घरों पर बिजली की मीटर लगा दिए हैं। मगर ठेकेदार की लापरवाही के कारण उपभोक्ताओं को बिजली सुचारू नहीं की गई। इसकी शिकायत ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से की है।
विज्ञापन

डीएम को भेेजे शिकायती पत्र में ग्रामीणों ने बताया है कि प्रधानमंत्री सहज बिजली हर घर योजना के अंतर्गत गांव का विद्युतीकरण किया गया है। गांव में मानक से अधिक दूरी पर बिजली के पोल लगाए गए हैं। इसमें से दो पोल लगाते समय क्षतिग्रस्त हो गए, लेकिन ठेकेदार के कारिंदों ने क्षतिग्रस्त पोल पर बिजली की लाइन खींच दी। गांव के पास लगे ट्रांसफार्मर तक बिजली सप्लाई दी जा रही है। जबकि गांव में 27 बिजली उपभोक्ताओं को कनेक्शन दिए गए हैं। जिनके घर पर मीटर भी लगा दिया गया है। एक माह का समय बीत जाने के बाद भी घरों में बिजली की सप्लाई सुचारू नहीं की गई है। ग्रामीणों का आरोप है कि शासन की ओर से उपभोक्ताओं को फ्री कनेक्शन देने का प्रावधान है। जबकि ठेकेदार के लोगों ने कनेक्शन देने के नाम पर एक-एक हजार रुपये बसूल किए हैं। इस बाबत जब ग्रामीणों ने ठेकेदार से बिजली सुचारु कराने की बात कही तब ठेकेदार ने ग्रामीणों को चेतावनी देते हुए कहा कि छह माह तक तुम्हारे गांव की बिजली सुचारू नहीं की जाऐगी। ठेकेदार की इस चेतावनी से ग्रामीणों में भारी रोष व्याप्त है। उन्होंने डीएम गांव में शीघ्र बिजली सुचारू कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें