फोटो: 20 और 26
शहर में पटाखों के तीन गोदाम सील
रसूलपुर में हादसे के बाद प्रशासन का कड़ा रुख, दिनभर चला छापामार अभियान
अमर उजाला ब्यूरो
बदायूं। रसूलपुर में हादसेके बाद जिला प्रशासन ने पटाखा कारोबारियों पर सख्ती शुरू कर दी है। डीएम के निर्देश पर शनिवार को समूचे जिले में छापामार अभियान चलाया गया। शहर के तीन कारोबारियों ने लाइसेंस में उल्लेखित निर्धारित मात्रा से ज्यादा बारूद और आतिशबाजी जमा कर रखी थी, इनके प्रशासन ने गोदाम सील कर दिए। तय मानक से अतिरिक्त मिली आतिशबाजी कब्जे में ले ली।
जिले में आतिशबाजी की कुल 33 दुकानें हैं। इनमें 25 को आतिशबाजी बनाने और बेचने का लाइसेंस दिया गया है। जबकि आठ कारोबारियों के पास केवल आतिशबाजी बेचने का लाइसेंस है। तीन दिन पहले डीएम ने पटाखों की दुकानें चेक करने के निर्देश दिए थे। चेकिंग होती इससे पहले शुक्रवार शाम रसूलपुर गांव के पास स्थित पटाखों की दुकान में विस्फोट हो गया। शनिवार सुबह डीएम ने पटाखा लाइसेंसधारियों की फाइल तलब की। फाइल देखने के बाद डीएम ने शहर में सिटी मजिस्ट्रेट और तहसील क्षेत्रों में एसडीएम को छापेमारी करने के निर्देश दिए।
इसी बीच कोतवाली पुलिस को हकीगंज निवासी असलम का सालिम मियां दरगाह रोड स्थित गोदाम, मीराजी की चौकी मोहल्ले के अकरम के गोदाम और कुरुऊ रोड कबूलपुरा में दिलशाद के गोदाम में तय मानक से अधिक बारूद और आतिशबाजी भरी होने की सूचना मिली। इसके बाद सिटी मजिस्ट्रेट और कोतवाली पुलिस ने तीनों गोदामों पर छापा मारा तो सूचना सही निकली। सिटी मजिस्ट्रेट के निर्देश पर तीनों गोदामों को सील कर दिया गया।
अलापुर थाना प्रभारी मनीराम ने कस्बा स्थित तीनों गोदाम चेक किए। हालांकि पुलिस को तीनों गोदाम बंद मिले। इसके अलावा तहसील क्षेत्रों में भी छापेमारी की गई।
सहसवान। डीएम के निर्देश पर एसडीएम संजय कुमार सिंह ने अकबराबाद चौराहा स्थित आतिशबाज कुंवरपाल की दुकान का निरीक्षण किया। यह दुकान नगर के व्यस्ततम स्थानों में शुमार है। यहां पर पानी की व्यवस्था नहीं थी। दूसरी दुकान पशु चिकित्सालय के पास सहसवान-बिसौली मार्ग पर स्थित थी। ये स्थान भी घनी आबादी के बीच है। दुकान में एक अग्निशमन यंत्र लगा था जो चालू हालत में नहीं था। यहां भी पानी का कोई इंतजाम नहीं था। स्टाक बिक्री संबंधी कोई कागजात भी दुकानदार के पास नहीं थे। एसडीएम ने कहा कि लाइसेंस धारक दीवाली पर प्रमोद इंटर कॉलेज के मैदान में आतिशबाजी बेचे।
बिल्सी। एसडीएम लाल बहादुर सिंह एवं पुलिस क्षेत्राधिकारी आईएन खान ने नगर के सिरासौल रोड स्थित दिनेश चंद्र, बादशाहपुर रोड स्थित दीपक माहेश्वरी, बदायूं रोड स्थित राजीव कुमार एवं नगर के स्टेट बैंक रोड स्थित राजकुमार की पटाखे बनाने एवं इन्हें रखने के गोदामों का बारीकी से निरीक्षण किया।
ये है जिले भर के लाइसेंस
मोहम्मद अकरम मोहल्ला जोगीपुरा
दिलशाद अली मोहल्ला कबूलपुरा
मोहम्मद असलम मोहल्ला हकीमगंज
पारस वार्ष्णेय उझानी
रईस अहमद कुंवरगांव
रामदास बिनावर
धर्मपाल कादरचौक
शकील अहमद उझानी
नूर अहमद मोहल्ला पठान टोला, उझानी
सहरोश कुमार कुरुऊ
संजू नरोत्तमपुर
श्यामदेव गांव भांसी, कुवरगांव
लियाकत दातागंज
गुड्डूराम अलापुर
अशोक कुमार अलापुर
राजकुमार म्याऊं
सुभाष अलापुर
उमेेश सैजनी, हजरतपुर
असगर अली इस्लामनगर
कृष्ण मुरारी बिल्सी
नबाब अली इस्लामनगर
राजकुमार बिल्सी
दिनेश चंद्र वार्ष्णेय बिल्सी
अमर माहेश्वरी बिल्सी
राजीव कुमार बिल्सी
शादाब अली मोहल्ला कुम्हारन, इस्लामनगर
दीपक माहेश्वरी बिल्सी
ताहिर बिसौली
मोहित बिसौली
धनश्याम गंगापुर, सहसवान
महावीर मुजरिया
कुंवरपाल गंगापुर, सहसवान
अनार सिंह गंगापुर, सहवसान
----------------------
वर्जन-
शहर में तीन गोदामों पर छापेमारी की गई। वे दुकानें अपनी निर्धारित जगह पर नहीं मिलीं, साथ ही उनके पास जो लाइसेंस था। उससे अधिक मात्रा में माल मिला। इस वजह से उन्हें तुरंत सील कर दिया गया। अब इनके लाइसेंस निरस्त किए जाएंगे। इसके लिए प्रक्रिया अमल में लाई जाएगी।
- सुनील कुमार, सिटी मजिस्ट्रेट