फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में महिला समेत छह लोग घायल

विज्ञापन
demo pic - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बदायूं। अलापुर क्षेत्र में बाइक सवार दो लोगों को रौंद कर तेज रफ्तार टेंपो पलट गया। बाइक सवार दोनों लोग घायल हो गए। इसके अलावा दो बाइकों की भिड़ंत में महिला समेत घायल चारों लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

पहला हादसा अलापुर क्षेत्र में संजरपुर के पास बृहस्पतिवार सुबह करीब नौ बजे हुआ। अलापुर के गांव बसियानी निवासी धीरेंद्र (25) बाइक से अपने साथ गांव के ही (26) वर्षीय रामवीर को लेकर निकला। रास्ते में टेंपो ने बाइक सवार दोनों युवकों को चपेट में ले लिया। बाइक सवारों को रौंदने के बाद टेंपो सड़क किनारे खाई में पलट गया। टेंपो में दो-तीन सवारियां थीं लेकिन उनमें से किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। बाइक सवार घायल रामवीर और धीरेंद्र को निजी क्लीनिक पर भर्ती कराया गया है।
इसके अलावा कुंवरगांव चौराहे पर दो बाइक सवार आमने-सामने भिड़ गए। बरेली जिले में आंवला के गांव भीमपुर निवासी योगेश (18) पुत्र झाऊराम, उसकी मां मुन्नी और साथ मौजूद गांव का ही भगवान दास (55) घायल हो गया। दूसरी बाइक सवार बिनावर क्षेत्र के गांव निजामपुर निवासी हबीब अहमद घायल है। चारों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें